परमात्मा के अभिषेक से रोग शोक संकट सभी दूर होते है विश्वरत्न सागर महाराज

धर्म

परमात्मा के अभिषेक से रोग शोक संकट सभी दूर होते है विश्वरत्न सागर महाराज
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी में परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर महाराज साहेब आदि ठाणा जैन श्वेताबर मंदिर मे विराजमान है! गुरुदेव की निश्रा मे महाप्रभावशाली, महाचमत्कारी, परमात्मा का अभिषेक शांतिधारा पाठ, विभिन्न मंत्रोचार के द्वारा अलग अलग प्रकार की ओषधियो से प्रभु का संगीतमय अभिषेक प्रातः 8.30 बजे किया!

 

जिसमें सकल श्री संघ के महिला पुरुष बच्चो ने इस अभिषेक का बड़े हर्षोल्लास के साथ लाभ लिया! इंदौर से पधारी अदिति कोठारी ने अपनी मधुर वाणी से इस अभिषेक मे अच्छे अच्छे भजनो के द्वारा उल्लास मय वातावरण निर्मित किया!

 

इस अभिषेक मे समाज के ज्ञानचंद डांगी, प्रकाश धारीवाल, धरमचंद सकलेचा, संदीप मेहता, प्रदीप तिल्लानी, विकास श्रीश्री माल, अभिषेक बम, विकल्प डांगी, महेन्द्र तातेड, विनोद लोढ़ा चोमहला वाले, मंगल डांगी, महावीर मेहता, अंशुल मेहता, निलेश लोढ़ा संजय मेहता, आदि ने सपरिवार उपस्थित होकर बड़े हर्षोल्लास से परमात्मा का अभिषेक किया!

 

रात्रि मे गुरुदेव के श्रीमुख से जिनवाणी का श्रवण श्री संघ द्वारा लिया गया! 26 मार्च को प्रातः 9.00 बजे आचार्य श्री के प्रवचन रहेंगे! दोपहर 3.30 बजे आचार्य श्री का भवानीमंडी की ओर विहार होगा! 30 मार्च को भवानीमंडी मे गुरुदेव की महामांगलिक भवानीमंडी मे रहेगी!
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *