असाधारण उपलब्धियां पर समाज उदासीन

देश

असाधारण उपलब्धियां पर समाज उदासीन

देश के जैन समाज की बेटी याशी जैन ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किंजस्को को मात्र 6 घंटे में फतह कर एक नया इतिहास बनाया है ।यह कीर्तिमान बनाने वाली वह जैन समाज की पहली व्यक्ति हैं और अपनी इस उपलब्धि से इन्होंने पूरे जैन समाज को गौरवान्वित कर दिया है।

 

विदित हो कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली 27 वर्षीय याशी जैन ने होली से एक दिन पहले 12 मार्च को यह उपलब्धि हासिल की है और यह कारनामा कर वह अब विश्व के सारे महाद्वीपों में से पाँच महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों को फतह करने का नया कीर्तिमान बना चुकी हैं। पिछले साल इन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और इसके साथ ही माउंट लोतसे को 26 घंटे से भी कम समय में एक साथ फतह किया था। देश में पहली बार ये कीर्तिमान याशी ने ही सबसे कम उम्र में बनाया था।

 

याशी इतनी कम उम्र में देश के उन चुनिंदा पर्वतारोहियों की सूची में शामिल हो गयी हैं जिन्होंने अपने हिम्मत और हौसले से एक नया अध्याय लिखा है और अपनी आने वाली पीढ़ियों को पर्वतारोही बनने के लिए प्रेरित किया है।

साथ ही याशी ने उस क्षेत्र में जैन समाज की शान बढ़ाई है जिसमें याशी से पहले समाज के किसी भी बेटे या बेटी ने पहल करने की हिम्मत तक नहीं की थी। और ये उपलब्धि सिर्फ याशी और उसके परिवार की नहीं बल्कि इस देश के हर जैन की है।
पर ये बताते हुए अफसोस हो रहा है कि आज तक देश के जैन समाज के किसी भी बड़े मंच पर समाज की किसी भी बड़ी संस्था ने याशी को सम्मानित करने की जरूरत महसूस नहीं की.
ये समाज द्वारा याशी की उपलब्धियों का अपमान नहीं बल्कि याशी ने समाज को जो योगदान दिया है और आने वाले समय के लिए यशोगाथा लिखी है उसको ना समझ पाने की भूल है। याशी की शानदार उपलब्धियों पर एक नजर –

*पर्वतारोही याशी जैनअचीवमेंट*

*जैन समाज की पहली बिटिया जिसने पाँच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम और जैन धर्म ध्वजा को फहराया*

*और भारत की सबसे कम उम्र की बिटिया जिसने माऊंट एवरेस्ट ( विश्व का सबसे ऊंचा पीक ) के साथ 26 घन्टे मे माऊंट लोत्से ( विश्व का चौथा सबसे ऊंचा पीक ) फतह किया ।*

• *माउंट एवरेस्ट* ( विश्व का सबसे ऊँचा ) फतह 17 मई और *माऊंट लोत्से* ( विश्व का चौथा सबसे ऊँचा ) 18 मई 2023
.12 मार्च 2025 को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट कीजिसको को फतेह किया.
• 14 फरवरी, 2023 (दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी) पर *माउंट अकंकागुआ* (6961 मी) पर फतह

• 2 अक्टूबर, 2022 को *माउंट किलिमंजारो*(5896 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। (अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी)।

जनवरी 2021 में *लोबुचे ईस्ट पीक* (6119 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

जनवरी 2020 में *आईलैंड पीक नेपाल* (6189 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

• *माउंट एल्ब्रस* (5642 मी, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी) 2019।

• 2018 में हिमालयी क्षेत्र में माऊंट जोगिन 3 चोटी * (6116 मी)।

• वीरांगना पुरस्कार* (पर्वतारोहण और महिला सशक्तिकरण में अनुकरणीय कार्य), माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा प्रदान किया गया।

राज्य स्तरीय *राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता* प्रतियोगिता 2018 में।

दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क – खारदुंगला (5359 मी), लद्दाख पर बुलेट 500cc बाइक चलाई

स्वाती जैन
स्वतंत्र पत्रकार
हैदराबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *