चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में दो दिवसीय आयोजन के साथ आदिनाथ जयंती अप्रैल को मनाई जाएगी
चांदखेड़ी
चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती मनाई जाएगी।
2 व 3 अप्रैल को होने जा रहे हैं आयोजन को लेकर व्यापक तैयार है की जा रही है एवं क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जब यह आयोजन होगा तो ऐसा लगेगा जैसे कोई मेला लगा हो।
क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुम जैन काका से मिली जानकारी अनुसार 2 अप्रैल एवं 3 अप्रैल को भव्य आयोजन होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में 2 अप्रैल को प्रातः बेला में मूलनायक आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न होगी। इसके उपरांत ध्वजारोहण, 11:00 बजे साधारण सभा में विस्तृत चर्चा के बाद वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र कमेटी के सदस्य शेरगढ़ के लिए रवाना होंगे। 2 अप्रैल की रात्रि बेला में महिला मंडल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिशयकारी आदिनाथ पाड़ाखोह से चांदखेड़ी एवं विद्यासागर जी महाराज पर नाटिका का मंचन किया जाएगा।
3 अप्रैल की बेला में आदिनाथ जयंती के अवसर पर मूल नायक आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा की जाएगी। उसके बाद श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें घोड़े मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे। इस अवसर पर सभी जगह दीप जलाए जाएंगे। एवं गौशाला के पास पार्किंग का लोकार्पण, स्वागत स्थल का लोकार्पण, बन रहे नवीन विद्यालय भूमि का शिलान्यास किया जाएगा।
हो रहे आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य डॉक्टर ज्ञानेश्वर होंगे। अध्यक्षता अर्चना जैन नीति आयोग सदस्य करेगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह राठौड़ जिला कलेक्टर, झालावाड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि जवाहर जैन होंगे। इसी के साथ अन्य वरिष्ठ जन आयोजन में सम्मिलित होंगे।
आयोजन को लेकर पधारने वाले अतिथियों के अतिथि सत्कार एवं समस्त प्रकार की व्यवस्था के लिए सभी को व्यापक जिम्मेदारियां दी गई है। आने वाले अतिथियों के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्थाएं समिति द्वारा की गई है समिति द्वारा अपील की गई है कि इस भव्य आयोजन में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
