केलवाड़ा में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य पांडाल तैयार मुनिश्रीसुव्रतसागर महाराज ने एकता, प्रेम,वात्सल्य,दया, करुणा का दिया संदेश

धर्म

केलवाड़ा में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य पांडाल तैयार मुनिश्रीसुव्रतसागर महाराज ने एकता, प्रेम,वात्सल्य,दया, करुणा का दिया संदेश
केलवाडा
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 सुव्रतसागर महाराज के सानिध्य में केलवाड़ा में भव्य पंचकल्याण महोत्सव हो नहीं जा रहा है जो 26 मार्च से 31 मार्च तक संपन्न होगा इसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है एवं आकर्षक पंडाल बनकर तैयार हो गया है।

 

केवल जैन ही नहीं पूरा नगर उत्साह से भरपूर है। भक्ति आस्था का समन्वय इस आयोजन में सभी को देखने को मिलेगा पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया को देख पाएंगे। इस महोत्सव को विधि विधान के साथ प्रतिष्ठाचार्य अंशु भैया एवं संजय भैया संपन्न करवाएंगे।

 

 

सोमवार की बेला में मुनि श्री ने धर्म की रक्षा करने का संदेश देते हुए कहा कि यदि धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। किसी के साथ उन्होंने एकता, प्रेम, वात्सल्य दया करुणा का संदेश दिया।

 

महाराज श्री ने शोभा यात्रा के जुलूस के विषय में बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति की यह भावना रहती है कि देश में शांति की स्थापना हो। कोई दुखी न रहे, सभी सुखी हो, दया धर्म का प्रचार प्रसार हो। ताकि सभी का जीवन सुरक्षित हो।

उन्होंने कहा कि पहले भारतवर्ष अखंड हुआ करता था जिसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, पाकिस्तान, नेपाल,भूटान कही देश आर्यावृत के रूप में भारत में ही समाहित थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *