निवाई में संगीतमय णमोकार महामंत्र एवं जैन भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

धर्म

 निवाई में संगीतमय णमोकार महामंत्र एवं जैन भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु 
निवाई
स्वर्गीय श्री सूरजमल पाटनी के प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर जैन भजन संध्या आयोजित की गई: आचार्य विद्यासागर वर्ष महोत्सव के चलते बसंत विहार कालोनी में स्वर्गीय सूरजमल जैन पाटनी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय णमोकार महामंत्र एवं जैन भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सुपार्श्वनाथ एवं महावीर स्वामी जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य रतनदेवी पाटनी राजेन्द्र कुमार रमेश चन्द पाटनी विमल कुमार पदमचंद चंद्र प्रकाश जैन मनोज जैन सौरभ जैन अर्चित जैन राहुल जैन एवं मधु महावीर अजमेरा को मिला।

 

दर्जनों गायक कलाकारों ने भजनों में अपनी छटा बिखेरी


जैन समाज के प्रवक्ता राकेश संधी एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक सेवा में चयनित जज मेधा जैन थी। भजन संध्या की शुरुआत गायक सोभागमल सोगानी एवं गायक विमल जौंला ने संगीतमय णमोकार महामंत्र की प्रस्तुतियां दी। जिसमे नवग्रह जिनके रहे पक्ष में जो जपले नो बार णमोकार णमोकार….. मुख्य गायक कलाकार महेश दरगड़ एवं गायक रमेश सोनी ने रविन्द्र जैन की तर्ज पर पहली बार तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा….. पारस प्यारा लागे चंवलेश्वर प्यारा लागे….. सहित अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और बाबा पारस के दरबार में सभी ने शानदार भक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

सुपार्श्वनाथ से पूंछू मेरे घर कब आओगे
गायक अक्षत जैन टोंक ने दरबार पारस का ऐसो सजो थारो दयालु आप को….. गायक विमल जौंला ने में पूंछू सुपार्श्वनाथ से मेरे घर कब आओगे….. गायक ज्ञानचंद सोगानी ने में ठहरा नादान प्रभु जी तुम हो दया निधान……. गायक विमल बड़ागांव ने भव दुख हरता मंगल करता रोग शोक दारिद्र के हरता….. गायक विमल सोगानी ने भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी का मत करना…… गायक राजेन्द्र पाटनी ने हर साल शिखरजी में मेरी एक हाजिरी हो मुझे वहीं रोक लेना जब सांस आखिरी हो…..

गायक अजीत काला ने चिंता मेटो जी चिंतामणि पारसनाथ …… गायिका मधु जैन अजमेर ने चिट्ठी न कोई संदेश कहां तुम चले गए….. आदि कई गायक कलाकारों ने भजनों की छटा बिखेरी।

कार्यक्रम का संचालन विमल जौंला एवं संजू जौंला ने किया। जैन भजन संध्या कार्यक्रम का मंगलाचरण आशा जैन संतोष जैन संजू जैन निशा जैन ममता जैन रश्मि जैन दीपा जैन ने किया। इस अवसर पर न्यायिक सेवा में चयनित जज सुश्री मेधा जैन निखिल जैन जयपुर पदमचंद जैन चंद्र प्रकाश जैन मूलचंद पांडया चेतन गंगवाल अखिल कटारिया त्रिलोक सिरस शंभु कठमाणा कमल सोगानी त्रिलोक रजवास संजय सोगानी महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा प्रेमचंद सोगानी महावीर प्रसाद छाबड़ा त्रिलोक पांडया अशोक बिलाला राजेश जौंला हितेश छाबड़ा बंटी कठमाणा अभय सोगानी कमल जैन नरेंद्र सोगानी एडवोकेट रवि जैन नवीन खंडवा विमल सेदरिया अजीत चंवरिया पवन टोंग्या पारसमल बड़ागांव मुकेश संधी राजेश बनेठा प्रियंका सिरस प्रिती रजवास शशी सोगानी पिंकी कठमाणा उर्मिला सोगानी सुनीता बड़ागांव शकुंतला छाबड़ा संगीता संधी रेणु टोंग्या मेना सोगानी श्वेता सोगानी बीना सोगानी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *