सीकरी में आचार्य वसुनंदी जी ससंघ का मंगल प्रवेश

धर्म

सीकरी में आचार्य वसुनंदी जी ससंघ का मंगल प्रवेश

सीकरी 

आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ (21 पिच्छी) का शनिवार को सीकरी नगरी में मंगल प्रवेश हुआ। धर्म जागृति संस्थान के पुष्पेन्द्र जैन सीकरी ने बताया कि आचार्य श्री का बोलखेड़ा से पदमपुरा (जयपुर) के लिए विहार हुआ जिसमें सीकरी जैन समाज द्वारा आचार्य श्री ससंघ का बोलखेड़ा से विहार कराकर सीकरी में भव्य मंगल प्रवेश कराया।

 

बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे ढोल पर भक्ति करते हुए व जयकारों की गूँज के साथ आचार्य श्री को जैन मंदिर तक लेकर आए ।

 

इस दौरान समाज द्वारा जगह जगह पाद प्रक्षालन कर आचार्य श्री की चरण रज माथे पर लगाने का सौभाग्य भी लिया।

जैन समाज के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि सीकरी में पहली बार एक साथ 21 जैन साधु साध्वियों का आगमन हुआ है इससे पूर्व कभी इतने बड़े संघ का आगमन नहीं हुआ जिससे सभी के मन में उत्साह है।

        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *