केलवाडा मे होने जा रहे पंच कल्याणक महोत्सव मे नगर के श्रीमती शंकतुला शांतिलाल मित्तल के भगवान के माता पिता बनने का पुण्य लाभ प्राप्त करने पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवम गोद भराई की गई

धर्म

केलवाडा मे होने जा रहे पंच कल्याणक महोत्सव मे नगर के श्रीमती शंकतुला शांतिलाल मित्तल के भगवान के माता पिता बनने का पुण्य लाभ प्राप्त करने पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवम गोद भराई की गई
रामगंजमंडी
पंचकल्याणक महोत्सव मे सम्मलित होना बहुत ही पुण्य की बात होती है इसके साथ महोत्सव मे इन्द् आदि बनना एक महापुण्य अवसर होता है और इससे भी अधिक कोई अनंत जन्मो का पुण्य संचित होता है तब भगवान् के माता पिता बनने का सोभाग्य पञ्चकल्याणक महोत्सव मे मिलता है

 

 

ऐसा ही अनंत सोभाग्य रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ श्रीमति शंकतुला शांतिलाल मित्तल को दिनाक 26 से 31 मार्च तक केलवाडा मे होने जा रहे पञ्चकल्याणक महोत्सव भगवान् के माता पिता बनने का सोभाग्य प्राप्त हो रहा है इस महोत्सव को पूज्य मुनिश्री 108 सुव्रतसागर महाराज का परम सानिध्य प्राप्त हो रहा है इसी कड़ी मे इनकी शोभायात्रा बाज़ार no6 से उनके आवास से नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह माता पिता का स्वागत किया गया एवम गोद भराई की गई सभी नगर वासी इस सोभाग्य को पाकर हर्षित थे इस शोभायात्रा की विशेष बात यह रही की पञ्चकल्याणक महोत्सव के सभी पात्र इसमे शामिल रहे एवम ब्रह्मचारी अंशु भया का भी मार्गदर्शन मिला इन्ही के निर्देशन मे यह महोत्सव सम्पन्न होगा
शोभायात्रा मे दो बग्गिया अलोकिक थी एक बग्गी मे भगवान् के माता पिता श्रीमती शंकुतला शांतिलाल मित्तल बैठे हुए दूसरी मे महोत्सव के सोधर्म इन्द्र इंद्राणी श्रीमान विवेक निधि जैन बैठे हुए थे पारस प्यारा लागो हम जैन कुल मे जन्मे जेसे भजनों पर भक्त झूम रहे थे नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुयी यह शोभायात्रा श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुची एवम धर्मसभा मे सकल दिगम्बर जैन समाज की और से माता पिता की गोद भराई की गई समारोह का संचालन महामंत्री राजकुमार गंगवाल ने किया

 

 

इस अवसर पर नगर गौरव रीना दीदी ने भगवान् के माता पिता बनने का महत्व समझाया इसी के साथ ब्रह्मचारी अंशु भया ने सभी से महोत्सव मे सम्मलित होने का निवेदन किया गया इस अवसर पर सरक्षक श्रीमान अजित सेठी ने उनके पुण्य कार्य की अनुमोदना की

सकल दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी की और से सरक्षक अजित सेठी अध्यक्ष दिलीप विनायका एवम समाजबंधुओ की और से सभी प्रमुख पात्रो का तिलक माला आदि से स्वागत अभिनन्दन किया

इस अवसर पर केलवाडा पंचकल्याणक महोत्सव के सभी पात्रो द्वारा रामगंजमंडी सकल जैन समाज को आमंत्रित करते हुए निवेदन किया एवम महोत्सव की पत्रिका भेट की गई

 

सभी समाज बन्धु गोद भराई स्वागत कर अपने को धन्य मान रहे थे।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *