24 घंटे का भक्तामर जी का पाठ एवं महा आरती का आयोजन 19 जुलाई को।
सनावद/इंदौर:- सृजन ग्रुप इंदौर के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 24 घंटे का भक्तामर जी का पाठ एवं महा आरती का आयोजन 19 जुलाई शनिवार से 20 जुलाई रविवार तक आयोजित किया जायेगा।
सन्मति जैन काका ने बताया की सृजन ग्रुप इंदौर के द्वारा पिछले 13 वर्षों निरन्तर इंदौर के अलग अलग जैन मंदिरों में भक्तामर जी का पाठ आयोजित किया जाता रहा है। पोरवाड़ समाज इंदौरअध्यक्ष नमीष जैन ने बताया की इसी क्रम में इस वर्ष ग्रुप के द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोकुल नगर इंदौर में पोरवाड़ समाज गौरव वात्सल्य वारिधि आचार्यरत्न परम पूज्य 108 वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद से एवं पोरवाड़ गौरव अंतर्मुखी मुनि 108 पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में 19 जुलाई शनि वार से 20 जुलाई रविवार तक 24 घंटे का भक्तामर जी के पाठ एवं महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। सृजन ग्रुप के अध्यक्ष विशाल धनोते ने निमाड़ मालवा सहित देश विदेश के सभी जैनोत्तर बंधुओं से साक्षात एवं झूम मीटिंग के द्वारा जुड़ने का आग्रह किया है।
