कोटा के पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी का एनर्जी लेवल कई अधिक है।
कोटा
दादाबाड़ीस्थित जैन नसियां जी मंदिर देश के अधिकांश जैन मंदिरों अतिशय क्षेत्र से अधिक एनर्जी वाला है।इसका पता जर्मन एनर्जी साइंस के माध्यम से पता लगा था जब बोविस स्केल पर इस मंदिर की एनर्जी नापी तो ये 94 हजार बोविस निकली, जो अन्य मंदिरों से करीब ढाई गुना अधिक थी। यह कुछ वर्षों पूर्व नापा गया था।
जी हा जर्मन एनर्जी साइंस के मुताबिक हर स्थान का एनर्जी लेवल अलग-अलग होता है। कई स्थान माइनस एनर्जी लेवल वाले होते हैं जहां आप कितना भी अच्छा काम करें, उसके परिणाम अपेक्षित नहीं आएंगे। इसके विपरीत सिद्धस्थल और धार्मिक स्थलों का एनर्जी लेवल पॉजीटिव होता है। जिस स्थान का एनर्जी लेवल जितना अधिक होगा वहां पर शांति के साथ सकारात्मक काम उतने अधिक होंगे। नसियांजी मंदिर का भी एनर्जी लेवल मकराना से आए संदीप जैन ने कुछ वर्षों पूर्व टेस्ट किया था।

श्री संदीप जैन अनेक मंदिरों के एनर्जी लेवल टेस्ट कर चुके हैं। इसकी संख्या काफी है। कुछ वर्षों पूर्व उन्होंने नसिया जी का लेवल देखा तो वे दंग रह गए थे।
उन्होंने उसे समय कहा था किअभी तक जितने भी टेस्ट किए उनमें सर्वाधिक 65 हजार बोविस एनर्जी लेवल आया है। शहर के बीच स्थित मंदिरों में 35 हजार बोविस से अधिक एनर्जी लेवल नहीं पाया जाता है। यहां पर बिना प्राण प्रतिष्ठा के लेवल 94 हजार बोविस पहुंच गया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





