श्याम बाबा के जयकारो से गुंजायमान हो गयी रामगंजमंडी निकली भव्य श्याम बाबा की निशान यात्रा

धर्म

श्याम बाबा के जयकारो से गुंजायमान हो गयी रामगंजमंडी निकली भव्य श्याम बाबा की निशान यात्रा
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर में सोमवार का दिन भक्ति उल्लास उमंग से परिपूर्ण था सारा नगर श्याममय था बहुत ही भव्य अलोकिक श्याम बाबा की निशान यात्रा थी जगह जगह इस यात्रा का स्वागत हुआ भक्ति उमंग उल्लास इतना था की लग साक्षात् खाटूश्याम बाबा रामगंजमंडी नगर मे आ गए हो क्या युवा क्या बच्चे क्या महिला बस हर कोई भक्ति की धुनों पर झूम रहे थे।

 

 

रास्ते मे मार्ग की जल की सफाई की जा रही थी जो आकर्षण दे रही थी जो सराहनीय थी इसके साथ लोककला संस्कृति भी इस निशान यात्रा मे दिखी लोकनृत्य की प्रस्तुति इस भव्य यात्रा को पुलकित कर रही थी।

श्याम फाउंडेशन के तत्वावधान मे तत्वाधान मे निकली खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा मे हजारो की संख्या मे भक्त सम्मलित रहे लगभग 11000 निशान इस यात्रा मे चल रहे थे यह यात्रा काफी लम्बी थी और अनुशासित थी शासन प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद था खाटू बाबा का रथ इस यात्रा मे आकर्षण का केंद्र बिंदु था ५ डीजे 11 ढोल इस यात्रा मे थे यात्रा का उत्साह उमंग रामगंजमंडी इतना था की लगभग 120 स्थानों पर पुष्प वर्षा आदि से स्वागत किया गया गर्मी कीअधिकता के बावजूद कही लोग पैदल ही इस यात्रा मे चल रहे थे जो भक्ति आस्था समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ रामगंजमंडी नगर आज भक्ति की गंगा मे भक्त डुबकी लगाकर सराबोर हो रहा था इस आयोजन मे अलग की ऊर्जा नगर मे देखने को मिल रही थी यह आयोजन भक्ति आस्था समन्वय के साथ एकता का एक पर्याय बनकर परिलक्षित हो रहा था।

 


जब आयोजको से पूछा गया की इतना भव्य आयोजन सुनियोजित केसे संभव है

 

उनका कहना है करने वाला श्याम कराने वाला श्याम हम तो निमित्त मात्र है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *