तरुण सागर महाराज कड़वे प्रवचन से समय अमूल्य है

तरुणसागर महाराज

तरुण सागर महाराज कड़वे प्रवचन से समय अमूल्य है
क्रांतिकारी संत तरुण सागर जी महाराज के कड़वे प्रवचन में उन्होंने कहा था कि समय अमूल्य है इसके विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि 1 वर्ष का महत्व परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थी से एक माह का महत्व अठमासिया बच्चों को जन्म देने वाली मां से, सप्ताह का महत्व साप्ताहिक पत्र के संपादक से।

1 दिन का महत्व दिहाड़ी मजदूर से, 1 घंटे का महत्व उसे सिकंदर से पूछो जिसने अपना आधा राज्य खोकर 1 घंटे अपनी मौत को टालने का प्रयत्न किया। 1 मिनट का महत्व उसे भाग्यशाली से पूछिए जो वर्ड ट्रेड की इमारत के गिरने में 1 मिनट पहले सुरक्षित बाहर आ गया।

एक सेकंड का महत्व इस खिलाड़ी से पूछो जिसे एक सेकंड के कारण स्वर्ण के बजाय रजत पदक मिला।

संकलित अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *