अमझार भटवाड़ा सड़क पर वाहनों से दिनभर उड़ते धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान अमझार भटवाड़ा सड़क पर वाहनों से उड़ती धूल बनीं राहगीरों व ग्रामीणों के लिए परेशानी।

राज्य

अमझार भटवाड़ा सड़क पर वाहनों से दिनभर उड़ते धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान अमझार भटवाड़ा सड़क पर वाहनों से उड़ती धूल बनीं राहगीरों व ग्रामीणों के लिए परेशानी।

अमझार भटवाड़ा।                                                         कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल में लगने वाले जाम कों लेकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों कों डायवर्ट कर कोटा कि तरफ़ जाने वाले वाहनों को भटवाड़ा अमझार सड़क से सीधा रेल्वे पुलिया स्टील ब्रिज से निकाला जा रहा है वहीं चेचट 8 लेने पर जाने वाले वाहनों को भी इस प्रकार से अमझार भटवाड़ा के रास्ते से निकाला जा रहा है जिसके कारण अमझार भटवाड़ा के बीच वन विभाग क्षेत्र में 1 किलोमीटर से अधिक कच्ची सड़क से गुजरने वाले वाहनों से उड़ती धूल के गुब्बारे अब लोगों कि जिंदगी के लिए परेशानी बन गई है।

 

 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे प्रारंभ होने के बाद यातायात का दबाव अधिक बढ़ चुका है जिससे पल पल में दरा नाल के अन्दर जाम कि स्थिति पैदा हों जातीं थीं एक्सप्रेस वे का दबाव कम करने और 8 लेने से आने वाले वाहनों कों डायवर्ट कर भटवाड़ा से होकर निकाला जा रहा है इसके लिए पहले प्रशासन ने सड़क किनारों से झाड़ियां हटाने व रास्ते कि चौड़ी बढ़ाकर उस पर मिट्टी डालीं थी उसके बाद यातायात कों निकालाना शुरू कर दिया है ताकि इससे दरा नाल से होकर गुजरने वाले वाहनों में कमी आ सकें।

 

एक परेशानी को दूर करने के लिए उठाए क़दम दूसरी तरफ ग्रामीण लोगों के लिए परेशानी बन गई।इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से उड़ती धूल राहगीरों के साथ साथ ग्रामीणों के लिए भी मुसीबत बन गई है। दुर्गा लाल चौधरी राजाराम चौधरी धनराज जांगिड़ कलजी रायका दुर्गा लाल रायका सूरजमल रायका लक्ष्मण रायका कमलेश चौधरी ज्ञान सिंह रायका महेन्द्र रायका अनुपम द्विवेदी जगदीश चौधरी बंशी लाल चौधरी शिवराज चौधरी का कहना है की उड़ती धूल के गुब्बारों के कारण सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आता साथ हीं मानव जीवन के लिए भी खतरा बन गईं।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी की प्रशासन ने पहले इस सड़क का निरीक्षण किया तब बोला था कि इसे सिर्फ छोटे वाहनों को निकाला जाएगा लेकिन अब इस सड़क से भारी भरकम बड़े वाहन भी निकल रहे हैं जिससे हादसे होने का भी अंदेशा बना हुआ है।

वहीं पंचायत समिति सदस्य भीमराज गुर्जर ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक का अध्यक्ष वार्ड पंच सुरेंद्र अहीर राजेंद्र चौधरी रूपचंद जाट गोवर्धन केवट ने मांग कि इस सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए

 

वहीं भटवाड़ा के ग्रामीण भी परेशान घरों दुकानों पर उड़ती धूल और बड़े वाहनों से हादसे का अंदेशा बना हुआ है प्रशासन से जल्दी उचित समाधान और पानी के छिड़काव कि मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *