दीक्षार्थी ने कर पात्र में आहार लेकर गणघर विधान की पूजन की ।वास्तविक घर सिद्धालय की प्राप्ति रत्नत्रय धर्म संयम साधना से प्राप्त होती हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
धरियावद।

तीर्थंकरों के श्रीमुख की देशना श्रीमद जिनवाणी हैं यह पुण्य से प्राप्त होती है पुण्य के संयोग के साथ अनेक योग मिल जाते हैं सिद्धचक्र विधान में सिद्ध भगवान के गुणों कीआराधना आप लोग कर रहे हैं ।भगवान मल्लिनाथ के शासनकाल में श्रीपाल और मैना सुंदरी ने मुनिराज की प्रेरणा से सिद्ध चक्र मंडल विधान कर कर श्रीपाल तथा 700 कुष्ठ रोगियों का रोग दूर करा था।श्रावकों के लिए सप्त परम स्थान बताए गए हैं श्रावक इन्हें धारण कर मोक्ष की यात्रा साधना संयम से पुरुषार्थ कर प्राप्त कर सकता है घर पर भौतिक सुख मिलता है किंतु वास्तविक सुख दीक्षा लेने के बाद प्राप्त होता है,यदि घर पर सुख होता तो चक्रवर्ती तीर्थंकर महापुरुष दीक्षा लेकर संयम धारण नहीं करते इसलिए आपको वास्तविक घर की पहचान कर रत्नत्रय धर्म धारण कर वास्तविक घर सिद्धालय प्राप्ति प्रयास संयम साधना से करना चाहिए ।यह मंगल देशना आचार्य वर्धमान सागर जी ने सिद्धचक्र मंडल विधान के दूसरे दिन प्रकट की । वीणा दीदी, राजेश पंचोलिया पंडित विशाल अनुसार इसके पूर्व मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज ने प्रवचन में बताया कि द्रव्य क्षेत्र काल ओर भाव श्रावक ओर साधुओं के एक जैसे होते हैं साधु प्रतिकूलता को अनुकूल करते है श्रावक को दीक्षा, पंच कल्याणक और साधु की संलेखना समाधि देखने का अवसर छोड़ना नहीं चाहिए। धर्मनगरी में सुबह से लेकर दिन भर धर्म की गंगा प्रवाहित होती रही ।प्रातः काल दीक्षार्थी भंवरलाल ने जिन मंदिरों में दर्शन कर श्री जी का पंचामृत अभिषेक,पूजन किया। इसके बाद दीक्षार्थी ने सभी साधुओं को आहार देने के बाद करपात्र में आहार लिया।दोपहर को दीक्षार्थी ने आचार्य वर्धमान सागर जी मुनि श्री पुण्य सागर जी संघ सानिध्य में गणघर वलय विधान की पूजन कर 64 रिद्धि मन्त्रों के अर्घ समर्पित किए। भंवर लाल सरिया की शाम को शोभा यात्रा नगर में निकाली गई सकल नगर की सभी समाज ने श्रीफल, सूखे मेवे, फलों से दीक्षार्थी की गोद भर की दीक्षा की अनुमोदना की। दीक्षा का 9 मार्च को कार्यक्रम होगा जिसमें प्रातः काल मंगल स्नान कर 10 बजे से कैशलोचन होंगे।प्रतिदिन विभिन्न नगरों से भक्त अपने अपने नगर पधारने का निवेदन कर रहे है ।राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
