आचार्य श्री इंद्रनंद जी महाराज संघ एवम गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ का रविवार को होगा डिग्गी की धरा पर महा समागम

धर्म

आचार्य श्री इंद्रनंद जी महाराज संघ एवम गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ का रविवार को होगा डिग्गी की धरा पर महा समागम
डिग्गी
रविवार की बेला डिग्गी की धरा पर पावन होने जा रही जी हा परम पूज्य आचार्य श्री 108 इंद्रनंद जी महाराज संघ एवम भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी संघ का महामिलन होने जा रहा है। जिसको लेकर नगर में काफी उत्साह बना हुआ है।

 

पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जैन से मिली जानकारी अनुसार रविवार की प्रातः बेला में अग्रवाल सेवा सदन में आचार्य श्री 108 इंद्रनंदी जी महाराज संघ एवम भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी संघ का महामिलन होगा। इसके उपरांत महाराज श्री संघ एवं माताजी श्री संघ अग्रवाल सेवा सदन से भव्य जुलूस के साथ मुनिसुवृतनाथ दिगंबर जैन मंदिर के लिए मंगल विहार होगा। सभी समाज बंधु अग्रवाल सेवा सदन पहुंचेंगे एवं उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेंगे साथ ही सभी अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखेंगे।

आचार्य श्री के एवं गुरु मां के मंगल उद्बोधन जाट धर्मशाला धोली दरवाजे के पास होंगे। आपको बता दें कि इन्हीं के सानिध्य में एक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। पूज्य माताजी एटा से मंगल विहार करते हुए आगरा होते हुए नगर में प्रवेश कर रही हैं एवं आचार्य श्री लावा से मंगल विहार करते हुए नगर में मंगल प्रवेश करेंगे।

 

 

श्रीमान हुकुमचंद जैन योगेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों संघ के सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह बना हुआ है एवं वातावरण भक्ति से ओत प्रोत है। और समस्त तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने सभी से इस महा महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *