अष्टान्हिका महापर्व निवाई में संगीतमय नन्दीश्वर दीप की पूजा अर्चना में उमड़े श्रद्धालु

धर्म

अष्टान्हिका महापर्व निवाई में संगीतमय नन्दीश्वर दीप की पूजा अर्चना में उमड़े श्रद्धालु

निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आर्यिका श्रुतमति सुबोध मति एवं विशेष मति माताजी के सानिध्य में आयोजित अष्टानिका महापर्व में नंदीश्वरदीप 52 जिनालियों की जिनार्चना की गई जिसमें सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर पर संगीतमय गाजे बाजे से मण्डल विधान की पूजा अर्चना की गई। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि विधान का शुभारंभ श्रुतमति माताजी व सुबोधमति माताजी के मुखारविंद से विधानाचार्य अशोक जैन के निर्देशन में सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।

 

 

 

इस दौरान विधानाचार्य के द्वारा अनुष्ठान में पांच मंगल कलश की स्थापना की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने देव शास्त्र और गुरु की धूमधाम से पूजा अर्चना की। त्रिलोक रजवास ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व को लेकर 7 मार्च से शहर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना की शुरुआत की गई।

 

 

विधान मण्डल में पूजार्थियो ने नन्दीश्वर दीप एवं सिद्धों की आराधना करके शुक्रवार को मण्डप पर 9 श्री फल अर्ध्य समर्पित किए। जौंला ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व में 8 दिवसीय में नंदीश्वरदीप एवं सिद्धों की आराधना की जाएगी। इस दौरान आर्यिका श्रुतमति सुबोध मति माताजी ने धर्म सभा को संबोधित किया जिसमें महावीर प्रसाद पहाड़ी दिलीप बगड़ी प्रेमचंद सांवलिया प्रकाश पराणा मोहित चंवरिया मुकेश पहाड़ी विक्रम पराणा त्रिलोक रजवास राजेश सांवलिया सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *