जल सेवादल की ग्रीष्मकालीन सेवा का शुभारभ उपजिला कलेक्टर महोदया , तहसीलदार महोदया , रेलवे पुलिस फोर्स वृत्ताधिकारी एवं जंक्शन अधीक्षक की उपस्थिति में हुआ
रामगंजमंडी
मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है ऐसा ही देखने को मिलता है रामगंज मंडी नगर की एक ऐसी स्वयं सेवी संस्था जो लगभग 52 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जलसेवा निशुल्क कर रही है। जिसका नाम जलसेवा दल समिति हैं। इस संस्था की आधारशिला स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल पंजाबी द्वारा रखी गई थी।
आपको बता दें दिल्ली से मुंबई के बीच इतनी अच्छी जल सेवा अन्य कहीं देखने को नहीं मिलती जिसकी तारीफ हर यात्री एवं सभी सांसद एवं मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारी करते हैं। अपनों के लिए तो सब करते हैं लेकिन दूसरों के लिए निस्वार्थ कार्य करना एवं सेवा देना हर किसी के बस की बात नहीं है यह कार्य जल सेवा दल कर रहा है।
क्या खूब कहा है कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा। मधुबन खुशबू देता है
जीवन उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है

मंगलवार की बेला में जलसेवा दल की ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ प्लेटफार्म नंबर दो से हुआ
शुभारंभ रामगंज मंडी नगर की उप जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती नीता वासीटा, तहसीलदार महोदया श्रीमती नेहा वर्मा, रेलवे पुलिस फोर्स वृत्ताधिकारी श्री विजय सिंह एवं जंक्शन अधीक्षक श्री जेपी मीणा की गौरवमई उपस्थिति में हुआ। सभी मौजूद अधिकारियों ने सेवा का स्वागत किया से मौजूद अधिकारियों ने भी स्वयं अपने हाथों से जल सेवा की एवं यात्रियों को पानी पिलाया।

इस अवसर पर जल सेवा दल के संरक्षक हितेश भाई शाह, अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रृंगी, उपाध्यक्ष मोहनलाल सुमन, सचिव प्रेम नारायण गोयल, कोषाध्यक्ष महावीर जैन , उप कोषाध्यक्ष राजेश यादव , सह सचिव चेतन शर्मा आदि के द्वारा समस्त अधिकारियों का माला गुलदस्ता बैठकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जलसेवा दल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
