मेडिटेशन गुरु उपाध्याय संघ ने आगरा से इंदौर सुमितधाम के लिए किया मंगल विहार

धर्म

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय संघ ने आगरा से इंदौर सुमितधाम के लिए किया मंगल विहार

**आगरा**समाधिस्थ आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं चर्या शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में पूरे आगरा नगर में आठ महीने तक भारी धर्म प्रभावना हुई।

 

 

चाहे वर्षायोग हो या नवीन जिनमंदिरों व नवीन संतशालाओं,स्कूलों का निर्माण कार्य, सभी कार्य विधिवत प्रारंभ हुए।इसी अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद,आगरा अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में 2 मार्च को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का कमला नगर स्थित डी ब्लॉक आगरा से इंदौर पदयात्रा का शुभारंभ हुआ।

 

जिसका शुभारंभ भव्य धर्मसभा के साथ हुआ,धर्मसभा का शुभारंभ बालिका ने मंगलाचरण के साथ किया।आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्जवलन किया।भक्तों को उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ।

 

धर्मसभा के बाद मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ ने श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर से भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ इन्दौर सुमतिधाम के लिए मंगल विहार किया।मंगल विहार के दौरान मार्ग में भक्तों ने उपाध्यायश्री के चरणों का प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मंगल विहार में कमलानगर अवधपुरी,ताजगंज,बेलनगंज,सदर, छीपीटोला,धूलियागंज,नुनिहाई,ट्रॉंस यमुना कॉलोनी,जयपुर हाउस के अलावा आगरा की विभिन्न शैलियों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मनोज जैन बाकलीवाल से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *