*श्री 1008 महावीर भगवान पोरवाड़ जैन चैत्यालय, खरगोन मेंआगामी 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 को होगी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*

धर्म

*श्री 1008 महावीर भगवान पोरवाड़ जैन चैत्यालय, खरगोन मेंआगामी 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 को होगी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव*
पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सहित 25 से अधिक साधु खरगोन जिले के गौरव हैं ।खरगोन स्थित श्री 1008 महावीर भगवान पोरवाड़ जैन चैत्यालय (मंदिर) एक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी स्थापना लगभग 80 वर्ष पूर्व हुई थी।यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है,बल्कि पोरवाड़ जैन धर्मशाला सिद्ध क्षेत्रों उन बड़वानी जाने जैन तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल भी है। इस धर्मशाला का संचालन निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न शहरों से आए जैन समुदाय के सदस्यों द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाता है।
*वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन:*
धर्मशाला समिति ने अप्रैल माह में बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं 50 से अधिक साधुओं के मंगल सानिध्य में यह महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज, खरगोन, धर्मशाला समिति और निमाड़, मालवा एवं समस्त भारत के जैन समुदाय के सक्रिय सहयोग से आयोजित किया जाएगा।श्री दिगम्बर जैन मंदिर खरगौन के प्रदीप,अनिल,अरुण जितेंद्र सहित पदाधिकारियों एवं समाजसेवी डेविड जैन अनुसार आपकी सहभागिता के लिए सादर आमंत्रण देकर यह हम सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है कि हम अपनी श्रद्धा, समर्पण और सहयोग से इस बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को एक यादगार और सफल आयोजन बनाएं। हम आपको 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित इस महोत्सव में सादर आमंत्रित किया हैं। इस दौरान 50 से अधिक जैन संतों के दर्शन, प्रवचन और अन्य धार्मिक आयोजनों का लाभ प्राप्त होगा। 13 अप्रैल 2025 को प्रातः 8 बजे जैन संतों, के आगमन पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया हैं
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *