जो बच्चे अपने माता-पिता की इज्जत करते हैं उनके जीवन में कभी कष्ट नहीं आते हैं और उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। मुनि श्री भूतबली सागर महाराज

धर्म

जो बच्चे अपने माता-पिता की इज्जत करते हैं उनके जीवन में कभी कष्ट नहीं आते हैं और उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। मुनि श्री भूतबली सागर महाराज
सुसनेर
गुरुवार की बेल में परम पूज्य गुरुदेव मुनी श्री 108 भूतबली सागर जी महाराज ससंघ का नगर में संचालित दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर विद्यालय में आगमन हुआ। जहा विद्यालय परिवार द्वारा पूज्य मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई।

 

 

 

इस अवसर पर सर्वप्रथम मंगलाचरण कुमारी प्रज्ञता,कुमारी रितिका, कुमारी वेदिका ने किया सरस्वती वंदना श्रीमती नीलम जैन किया गुरुदेव को शास्त्र भेंट स्कूल की समस्त अध्यापिकाओं ने किया। महाराज श्री के पाद पक्षालन का ज्ञान मंदिर के शिक्षकों और समस्त विद्यालय समि द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघस्थ ब्रह्मचारी मंजुला दीदी ने बच्चों को संबोधित किया।

 

 

 

इसके उपरांत पूज्य मुनि श्री ने समस्त विद्यार्थियों को जीवन कैसे होना चाहिए उसके विषय में प्रकाश डाला। और कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता की इज्जत करते हैं उनके जीवन में कभी कष्ट संकट नहीं आते हैं। और उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। बच्चों के पहले गुरु माता-पिता होते हैं।उसके बाद दूसरे गुरु शिक्षक शिक्षिका होती है।

मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
महाराज श्री ने आगे कहा की अपने
गुरुजनों का सम्मान करो जीवन कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए मांस मदिरा इंसान को हैवान बना देती है इसलिए बच्चों को कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।दुर्व्यसनो से बचना चाहिए। सभा का संचालन अशोक जैन मामा ने किया ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *