आत्मा पर लगे संसार,जन्म मरण, राग द्वेष ,कर्म आदि रोगों को रत्नत्रय धर्म धारण कर निरोगी बनाया जाता हैंआचार्य श्री वर्धमान सागर जी। धारियावद
पंडित श्री हंसमुख शास्त्री द्वारा निर्मित साधना केंद्र नंदन वन में आचार्य श्री अजीत सागर जी की स्मृति में आरोग्य धाम सेवा सदन निर्माण हेतु आचार्य श्री वर्धमान सागर जी मुनि श्री पुण्य सागर जी सहित समस्त संघ का प्रवेश हुआ आचार्य श्री द्वारा शिला पर स्वस्तिक ओर मंत्रोच्चार किया। इसके पूर्व प्रातः कालीन धर्म सभा मेंधरियावद में विराजित आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्म उपदेश में बताया कि संसारी प्राणी रोग से ग्रसित होकर दुखी है कोई भी स्वस्थ नहीं है हम भी स्वस्थ नहीं है।रोग शरीर और आत्मा दोनों पर लगा है। हम चर्चा आत्मा पर लगे रोगों की कर रहे हैं ,संसार ,जन्म, मरण ,राग द्वेष आदि यह भी रोग की श्रेणी में आते हैं जिससे आत्मा ग्रसित है। पंडित विशाल, राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि श्रीमद् जैन धर्म केवली भगवान द्वारा प्रतिपादित जिनधर्म है ,अरिहंत देव द्वारा प्रतिपादित जैन धर्म से रत्नत्रय धर्म से आप निरोगी हो सकते हैं आत्मा को निरोगी बनाने के लिए धर्मआवश्यक है संसार को छोड़कर सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान ,सम्यक चारित्र को धारण कर सिद्ध परमात्मा ने भी कर्म रूपी पुद्गल को छोड़कर निरोगी हुए हैं।निरोगी बनने के लिए माध्यम देव शास्त्र गुरु की आराधना है ।सिद्ध चक्र महामंडल विधान निरोगी बनने का एक उपक्रम है श्रीपाल और मैना सुंदरी ने मुनिराज की प्रेरणा से सिद्धचक्र महामंडल विधान कर श्रीपाल और 700 साथियों का कुष्ठ रोग दूर हुआ। विधान एक थाल से दूसरे थाल में द्रव्य चढ़ाने का कार्य नहीं होकर भाव पूर्वक पूजन करने से आत्मा पावन पवित्र होती हैं रोगी शरीर को दीक्षा,तप त्याग से निरोगी बनाया जाता हैं। मंदिरों को जीर्णोद्धार के नाम पर तोड़कर फिर से नया मंदिर बनाना गलत है वास्तविक रूप से आवश्यक मरम्मत करा कर मंदिर को मूल स्वरूप में रखना ही आगम अनुकूल है। दिगंबर जैन महासभा द्वारा रायगढ़ गुजरात में प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर संघ सानिध्य में पंचकल्याणक करने हेतु श्री राजेश बी शाह के साथ कमेटी केसदस्य आए हैं।आचार्य श्री ने इस कार्य केलिए आशीर्वाद दिया तथा अनुकूलता अनुसार संघ सानिध्य प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। सभी भक्तों को रत्नत्रय धर्म धारण करने की प्रेरणा दी।राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
