आर्यिका विज्ञानमति माताजी का नौगांव में मंगल आगमन की गई भव्य अगवानी 

धर्म

आर्यिका विज्ञानमति माताजी का नौगांव में मंगल आगमन की गई भव्य अगवानी 

नौगांव

आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका 105 मां विज्ञान मति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश नौगामा नगर में गाजो बाजो के साथ हुआ।

 

 

शनिवार को प्रातः बोरवट से विहार कर बॉडीगामा नगर में मंगल प्रवेश हुआ बॉडीगामा आहार चर्या के बाद गाजे बाजो के साथ विशाल जनसमूह के साथ बॉडीगामा नगर से नौगामा नगर की ओर विहार हुआ नौगामा नगर को जगह-जगह तोरण द्वारो को सजाकर व रंगोली सजाकर भव्य अगवानी की गई

 

माताजी ससंघ भगवान महावीर स्वामी समवशरण मंदिर जी के दर्शन कर वागड़ के बड़े बाबा 1008 आदिनाथ भगवान के दर्शन किए

 

जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि परम पूज्य आर्यिका 105 पवित्रमति माताजी आजना नगर से मंगल विहार करते हुए 2 मार्च को नौगामा नगर में मंगल प्रवेश होगा 2 मार्च को प्रातः पूज्य माता जी ससंघ का मंगल प्रवचन एवं सुखोदय तीर्थ क्षेत्र की वंदना माता जी संघ द्वारा की जावेगी माताजी का आगामी सिद्ध चक्र महामंडल विधान हेतु बागीदोरा नगर में 4 मार्च को मंगल प्रवेश होगा इस अवसर पर नगर को सजाया गया है। 

 

चातुर्मास कमेटी पूर्व अध्यक्ष निलेश जैन कमेटी सदस्य कैलाश मोदी दीपक पंचोरी राजेंद्र गांधी कमल पंचोरी रमेश चंद्र गाँधी व समस्त जैन समाज ने माताजी को श्रीफल भेंट किया

       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *