गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी का 55 स्वर्णिम संयम दीक्षा महोत्सव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11 एवं 12 मार्च के दो दिवसीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा
लखनऊ
गिरनार गौरव आचार्य श्री108 निर्मल सागर जी महाराज की परम शिष्याक्षमाधात्री दयादात्री, ज्ञानदात्री महागुरू ।दीक्षा सर्वाधिकदात्री, नमामि दिव्य साधिका ॥ गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी के सानिध्य में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी लखनऊ के नजदीक स्थित अतिशयक्षेत्र जैन मन्दिर डालीगंज के पावन भूमि पर होने जा रहा है एतिहासिक कार्यक्रम।
जी हां यह आयोजन है परम पूज्या सिद्धांतरत्न, भारतगौरव, सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माता जी का 55 वाँ स्वर्णिम संयम दीक्षा महोत्सव का ।



दो दिवसीय आयोजन के गुरु मां का दीक्षा दिवस मनाया जाएगा जिसमें 11 मार्च की शाम कोगुरू माँ की 55 दीपों से स्वर्णिम ज्योत्सना, भजन संध्या स्वर सम्राट ‘केशव एण्ड पार्टी’ भोपाल के द्वारा संपन्न होगी। 
इसी क्रम में 12 मार्च को प्रातः बेला में गुरु वंदना। उसके उपरांत मंगलाचरण,चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, माता जी की पूजन, मंगल आरती, शास्त्र भेंट, वस्त्रभेंट एवं विशुद्धमति विनयाँजलि सभा का आयोजन होगा।

– श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा लखनऊ (सकल दि. जैन समाज की प्रमुख संस्था) सकल दि. जैन समाज लखनऊ सभी से इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
