धर्मनिष्ठ उदारमना भामाशाह श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ने परिवार सहित चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के आदिनाथ भगवान के दर्शन कर श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की

धर्म

धर्मनिष्ठ उदारमना भामाशाह श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ने परिवार सहित चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के आदिनाथ भगवान के दर्शन कर श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की
खानपुर
विश्व प्रसिद्ध अलौकिक चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के दर्शनार्थ धर्मनिष्ट उदारमना भामाशाह श्रीमान अशोक पाटनी श्रीमती सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ परिवार सहित पधारे। उन्होंने मूलनायक आदिनाथ भगवान के दर्शन किए एवं श्री जी का अभिषेक शांतिधारा की इस अवसर पर उनका अभिनंदन भी किया गया।

 

 

अभिषेक उपरात इनके परिवार द्वारा 48 दीपकों के द्वारा भक्तामर बीजाक्षरों सहित आराधना की।

वे भक्ति से ओत प्रोत रहे। श्री पाटनी के द्वारा जैन धर्म के प्रचार प्रसार जीव दया तीर्थ क्षेत्रों के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनका चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान है।

आपको बता दें आदिनाथ भगवान की यहां हो रहे नक्काशी आदि का कार्य श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप के द्वारा ही कराया जा रहा है। यह अपने आप में एक अलौकिक व्यक्तित्व है। सादा जीवन उच्च विचार सादगी इनके जीवन में परिलक्षित होती है।

 

इन्हें देखकर यही सीख लेनी चाहिए विनम्रता ही व्यक्ति का जीवन उन्नत और विशाल बनाती है।

यह जैन जगत का गौरव ही नहीं उद्योग जगत के गौरव के साथ मानवता के लिए भी गौरव हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *