आचार्य प्रसन्न सागर जी की तप साधना की अनुमोदना पर 15596 दीप प्रज्जवलित* काठमांडू के जैन मन्दिर में मनाया भव्य दीपोत्सव

धर्म

आचार्य प्रसन्न सागर जी की तप साधना की अनुमोदना पर 15596 दीप प्रज्जवलित*
काठमांडू के जैन मन्दिर में मनाया भव्य दीपोत्सव

काठमांडू

जैन समाज और जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था सामुहिक जिनेंद्र आराधना संस्था व सकल दिगम्बर जैन समाज के संयोजकत्व में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अंतर्मना गुरूदेव की 557 दिन की मौन साधना की अनुमोदना कार्यक्रम आयोजन किया गया। सामुहिक जिनेन्द्र आराधना नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष अनिता सेठी ने बताया कि पुज्य आचार्य गुरुवर 557 दिन की तप साधना 21 जुलाई से कर रहे हैं जिसका समापन 28 जनवरी 2023 को होगा। इस तप साधना के अंतर्गत गुरुवर 496 दिन के उपवास,557 दिन का मोन करेंगे। मात्र 61दिन ही पारणा करेंगे।जिसमे देस विदेश के 28 जिनालयो में एक साथ 15596 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर काठमांडू में मन्दिर क्षेत्र को विशेष रोशनी से प्रकाश मय किया गया। गुरू भक्तों ने बड़े ही उमंग व उत्साह के साथ भजनों एव आरती के द्वारा झूम-झूम कर भक्ति करके कार्यक्रम को ऐतिहासिक उत्सव का रूप दिया व 557 दीप प्रज्ज्वलित करके गुरूदेव की महान तप साधना के साक्षी बने।

गुरुदेव की मौन साधना निर्विघ्न सानंद सम्पन्न हो सभी ने जिनेंद्र भगवान से प्रार्थना करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम णमोकार महामंत्र जाप से प्रारम्भ होकर भक्तामर दीप आराधना, दीप प्रज्वलन, भक्तिमय भजन व महा आरती के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुमित जैन ने किया। सन्तोष जैन, चन्दा जैन व वैभव जैन द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति से सभी को ओत-प्रोत किया। कार्यकर्म में जैन समाज की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम मेंं गणमान्य व्यक्तियों में बसन्त कुमार राई, अशोक बोथरा, एस आर सिंघवी व कमल दुगड़ थे। अन्य समाननिय श्रेष्ठियो में प्रभु दयाल-सन्तोष काला, पवन – चन्दा जैन, मुनेश-सपना जैन, सुमित-कविता जैन, विपुल-अपरा मेहता, विजय-सन्तोष जैन, संजय- मितु जैन, संजय-उषा काला, सुभाष-सन्तोष गंगवाल, निर्मल-तृष्णा जैन, कल्पना सिंघवी, दीप साह आदि उपस्थित थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *