जुरहरा जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर उन्हें इस महामहोत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया।
जुरहरा
ड़ीग जिले के जुरहरा क़स्बे में 5 मार्च से 9 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा हैं। इस अवसर पर जुरहरा जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से भेंट कर उन्हें इस महामहोत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया।
![]()
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि 5 मार्च से 9 मार्च के बीच अपनी सुविधा अनुसार महोत्सव में सम्मिलित होकर समाज को अनुग्रहित करें ।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
मुख्यमंत्री जी ने स्नेहपूर्वक यथास्थिति महोत्सव में पधारने हेतु संभावना भी जतायी।
![]()
![]()
![]()
मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने वाले प्रतिनिधिमंडल में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष रविंद्र जैन, राकेश जैन, तरूण जैन, योगेश जैन, लोकेश जैन, रोहित जैन, पंकज जैन, हिमांशु जैन आदि लोग उपस्थित थे।
ज्ञात रहे जुरहरा में आचार्य वसुनंदी जी मुनिराज के आशीर्वाद व समाधिस्थ आर्यिका पदमनंदिनी माताजी के निर्देशन में भव्य अलौकिक नेमीश्वर धाम तीर्थ का निर्माण हुआ है जिसका पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने जा रहा हैं ।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
माननीय मुख्यमंत्री जी के अलावा मंत्री गौतम दक, जवाहर सिंह वेढम, संजय शर्मा , सुरेश रावत जी,विधायक रितु बनाबत , सुश्री नौक्षम चौधरी, राजस्थान के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी जी, भरतपुर भाजपा नेता शैलेश सिंह जी को भी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र दिया गया।संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



