पत्रकार संदेश का विमोचन हुआ
जयपुर
2 मार्च 2022। जैन पत्रकार महासंघ द्वारा प्रकाशित पत्रकार संदेश माह मार्च अंक का विमोचन श्री दिगंबर जैन मंदिर दुर्गापुरा जयपुर में 2 मार्च 2022 को परम पूज्य गणिनी स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में एवं उनके कर कमलों से कराते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया , राष्ट्रीय सलाहकार मंडल के सम्मानित पदाधिकारी हंसमुख गांधी इंदौर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अनिल जैन जयपुर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर सनावद, महामंत्री उदयभान जैन जयपुर कोषाध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर, प्रचार मंत्री महेंद्र बैराठी जयपुर, शाबाश इंडिया के प्रधान संपादक एवं महासंघ के आजीवन सदस्य राकेश गोदिका जयपुर एवं राजस्थान जैन सभा के महामंत्री प्रदीप जैन लाला जयपुर। भवदीय —- उदयभान जैन जयपुर राष्ट्रीय महामंत्री जैन पत्रकार महासंघ( रजि .)
