प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन में 108 गुरु भक्तों का होगा सम्मानआचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ सानिध्य में अतिशय क्षेत्र महावीरजी में होगा आयोजन

धर्म

प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन में 108 गुरु भक्तों का होगा सम्मानआचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ सानिध्य में अतिशय क्षेत्र महावीरजी में होगा आयोजन

श्री महावीरजी
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत का प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन पूज्य आचार्य वसुनंदी जी महाराज ससंघ सानिध्य में अतिशय क्षेत्र महावीर जी के मुख्य मंदिर के प्रांगण में रविवार को आयोजित होगा तो वही 108 गुरु भक्तों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

 

 

 

धर्म जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पदमचंद जैन बिलाला जयपुर ने अवगत कराया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पन्नालाल ऋषभ जैन सेठी परिवार जयपुर द्वारा ध्वजारोहण कर किया जाएगा तो मुख्य अतिथि शांति कुमार ममता सोगानी जापान वाले विशिष्ट अतिथि योगेश जैन अरिहंत प्रकाशन मेरठ रहेंगे।

 

आर्यिका वर्धस्व नंदिनी माताजी ससंघ दीक्षा दिवस

संस्थान के महामंत्री सुनील जैन पहाड़िया के अनुसार कार्यक्रम में आर्यिका वर्धस्व नंदनी माताजी के साथ-साथ आर्यिका वर्चस्व नंदिनी,आर्यिका श्रेय नंदिनी,आर्यिका सुरम्य नंदनी,आर्यिका यशो नंदिनी माताजी का नवम आर्यिका दीक्षा दिवस भी आयोजित होगा तो वही श्रावको द्वारा गुरु पूजन भी की जाएगी।

108 गुरुभक्तों का होगा सम्मान अधिवेशन समन्वयक संजय जैन बड़जात्या कामां के अनुसार 108 गुरु भक्तों का विशेष सम्मान आहार-विहार, मुनि सेवा, संत निवास व मंदिर निर्माण एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया जाएगा तो वही धर्म जागृति संस्थान की शाखाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।नवीन शाखाओं के शपथ ग्रहण,आचार्य श्री उदबोधन आदि के कार्यक्रम भी होंगे।धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारियों पंकज लुहाड़िया, पवन चौधरी, अनिल जैन, राजीव पाटनी, महेश काला ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *