रामगंजमंडी की शांति नाथ पाठशाला ने आगरा पाठशाला सम्मेलन में लहराया परचम
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर की पाठशला आज एक नया खुशी का संचार लेकर के आई। जब रामगंज मंडी की शांतिनाथ पाठशाला ने आगरा में आयोजित देश भर की 600 से भी अधिक पाठशालाओ के अधिवेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रामगंज मंडी नगर का परचम लहराया।
इससे पूर्व ललितपुर में हुए पूज्य मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में हुए पाठशाला सम्मेलन में भी रामगंजमंडी ने अपनी छाप छोड़ी थी। और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों शोभा यात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आज पुनः रामगंजमंडी ने दिखा दिया कि रामगंजमंडी की पाठशाला अपने आप में एक उच्चतम पाठशालाओ में से एक है।





रामगंजमंडी की पाठशाला के बच्चों को बढ़े ही सुंदरतम रूप से धार्मिक अध्ययन कराते हुए चारित्र निर्माण की शिक्षा भी दी जाती हैं बच्चों के द्वारा विभिन्न बड़े बड़े स्तोत्र मुख जवानी याद किए हुए हैं। और यही कारण है कि रामगंजमंडी की पाठशाला संपूर्ण भारतवर्ष में अपना डंका बजा रही है।
जैसे ही यह सूचना रामगंज मंडी नगर वासियों को मिली तो सभी में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का ताता सा लग गया। पाठशाला की प्रमुख संचालिका कनकमाला महोदया ने इसका श्रेय मूल नायक शांतिनाथ भगवान को देते हुए कहा कि यह शांतिनाथ भगवान एवं समस्त मुनिराजो का मंगल आशीर्वाद का परिणाम है। इन्होंने समाज के प्रमुख जन
व्रती ब्रह्मचारिणी रानू दीदी को एवं श्रीमान अजीत कुमार सेठी, दिलीप कुमार विनायका, केवलचंद लुहाडिया, प्रकाश विनायका इत्यादि को इसका श्रेय दिया और कहा कि समय-समय पर यह हमें मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं। इसके साथ ही सुरेश कुमार बाबरिया के सहयोग को भी अनुकरणीय माना।

आपको बता दे तीन दिवसीय आगरा में हुए पाठशाला सम्मेलन में रामगंज मंडी की शांतिनाथ जैन पाठशाला में रामगंजमंडी की पाठशाला को अखिल भारतीय पाठशाला महाधिवेशन के अंतर्गत हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम – सामूहिक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त एवं शोभायात्रा में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर रामगंजमंडी का परचम लहरा दिया। निश्चित रूप से रामगंज मंडी नगर के लिए यह गौरव के पल है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
