श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा आचार्य छतीसी विधान भक्तिभाव और आनंद के साथ सम्पन्न
ब्यावर
श्री दिगंबर जैन पंचायत नसियां में श्री विद्यासागर युवा संगठन के तत्वावधान में आचार्य छतीसी विधान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री नीरज सागर जी महाराज एवं श्री निर्मद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भक्तिभाव से युक्त पूजन विधान संपन्न हुआ।
विधान पूजा एवं प्रायोजक सम्मान

श्री विद्यासागर युवा संगठन के सदस्यों द्वारा विधिपूर्वक विधान पूजा संपन्न कराई गई। श्री आदिनाथ भगवान के रजत कलशों से शांतिधारा करने का सौभाग्य राजकुमार यशोधर पहाड़िया अशोक कुमार उज्जवल पुष्प काला परिवार को प्राप्त हुआ मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य राजकुमार पहाड़िया अशोक काला सुमित पहाड़िया प्रेमचंद मुकेश कुमार जैन घनश्यामदास शास्त्री रूपचंद काटीवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

इस आयोजन में विधान पूजा सामग्री प्रायोजक श्री राजकुमार -चंदा यश-अमानी जैन पहाड़िया परिवार रहे, वहीं वात्सल्य भोज का प्रायोजन श्री धर्मचंद जी-शकुंतला देवी जी, लोकेश जी-प्रीति जी, संदीप जी-दीपिका जी जैन काला परिवार (अरिहंत ट्रांसपोर्ट,
कोटा-ब्यावर वाले) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रायोजक परिवारों का तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने भक्ति-भाव से पूर्ण आचार्य छतीसी विधान पूजन में भाग लिया और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक काला मंत्री दिनेश अजमेरा विजय फागीवाला शशिकांत गदिया अमित गोधा विकल कासलीवाल अतुल पाटनी कमल रावका शशिकांत गदीया महेंद्र जैन श्रीपाल अजमेरा कमल जैन कल्पेश जैन सन्मति रावका उज्जवल काला सुमित पहाड़िया अशुल रानी वाला अक्षत कटारिया अंकित रावका यश पहाड़िया आशीष गदीया श्रेणीक छाबड़ा चंद्रेश रावका चंचल जैन पीयूष जैन सहित का संस्था के सदस्यों ने सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
64 रिध्दि दीप प्रज्वलन

श्री दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता अमित गोधा ने बताया कि परम पूज्य सन्त शिरोमणि आचार्य *विद्यासागर जी* महाराज के नवाचार्य परम पूज्य 108 श्री *समय सागर जी महाराज* के प्रभावक शिष्य श्री 108 *नीरज सागर जी* महाराज व श्री 108 *निर्मद सागर जी* महाराज *ससंघ* के *सानिध्य* में दिनाक *17 फरवरी*{ सोमवार} को श्री दिगंबर जैन पंचायती नसिया में में जन जन के सन्त आचार्य भगवन गुरुवर श्री 108 *विद्या सागर जी* महाराज जी *प्रथम समाधि स्मृति* दिवस के अवसर पर *64 ऋद्धि मंत्रो* द्वारा। *दीप प्रज्वलन* मुनि श्री के मुखारबिंद *मंत्रो* का *जाप* किया जाएगा।
श्री दिगंबर जैन पंचायती नसियां धर्मसभा में हुआ ज्ञान और विनय का महत्त्वपूर्ण प्रवचन
श्री दिगंबर जैन पंचायती नसियां में आयोजित धर्मसभा में परम पूज्य आचार्य श्री नीरज सागर जी महाराज एवं श्री निर्मद सागर जी महाराज ने ज्ञान और विनय के महत्व पर गहन प्रवचन दिया।महाराजश्री ने बताया कि “ज्ञान की शोभा विनय और नम्रता से होती है। विनय ही वह आधार है, जो ज्ञान को सार्थक और प्रभावशाली बनाता है।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुगंधहीन फूल का कोई मूल्य नहीं होता, वैसे ही विनय रहित ज्ञान भी निष्फल हो जाता है।धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गुरुवर के वचनों से लाभान्वित हुए। प्रवचन के दौरान आत्मशुद्धि, सदाचार और संयम का भी महत्व समझाया गया। सभा का समापन मंगल पाठ के साथ हुआ।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
