सिद्धचक्र महामंडल विधान का हवन पूर्णाहुति एवम श्रीजी की भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ समापन
रामगंजमंडी
सिद्धों की आराधना करते हुए सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन मंगलवार की बेला में हो गया मंगलवार की प्रातः बेला में पंडित श्री जयकुमार जैन निशांत,संतोष जैन शास्त्री एवं आकाश जैन आचार्य के निर्देशन में प्रातः बेला में श्री जी का अभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजन किया गया नित्य नियम पूजन उपरांत विश्व शांति की कामना हेतु हवन पूर्णाहुति की गई।
हवन पूर्णाहुति के उपरांत विधान के आयोजन कर्ता श्रीमान दिलीप कुमार, अरुण कुमार, कमल कुमार, संजय कुमार विनायका एवं समस्त विनायका परिवार द्वारा पुण्याह वाचन की क्रिया एवं एवं मंडल पर विसर्जन किया। इसके उपरांत श्री जी को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में आचार्य श्री के चरण भी चले।

नगर में निकली शोभायात्रा अपने आप में अलौकिक थी और नगर का वातावरण धर्ममय बना हुआ था। कुछ समय से चली आई परंपरा की रथ को स्वयं हाथों से व्यक्ति खींच रहे थे वह पुनर्जीवित रही एवं सभी ने अपने हाथों से श्री जी के रथ को खींचा एवं युवा शक्ति नृत्य करते चल रही थी। महिला शक्ति भी भक्ति में भजनों पर झूम रही थी हर कोई बस प्रभु भक्ति में मगन दिखाई दे रहा था बग्गी में बैठकर सोधर्म इंद्र दिलीप कुमार विनायका रतन वृष्टि करते दिखाई दे रहे थे। ड्रोन के द्वारा हुई रत्न वृष्टि भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही।
आचार्य गुरुवर विद्यासागर की जय, जैन धर्म की जय सिद्ध चक्र महामंडल विधान की जय जैसे जय कारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान था। अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। मानो लग रहा यह शोभायात्रा अहिंसा शांति का संदेश देते हुए जैनत्व का उद्घोष कर रही थी। यह शोभा यात्रा शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहां श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

वही सोमवार की संध्या बेला में विनायका परिवार द्वारा पंडित श्री जयकुमार जैन निशांत का शब्द रूपी सुमन एवं श्रीफल भेंट कर उनका बहुमान किया। इस अवसर पर उनके साथ ही श्री संतोष जैन शास्त्री का भी अभिनंदन किया गया इसी के साथ इस महामंडल विधान को भक्तिमय बनाने हेतु श्री रामकुमार जैन संगीतकार एवं उनकी टीम का भी अभिनंदन किया गया इस अवसर पर विनायका परिवार की ओर से श्रीमान दिलीप कुमार विनायका ने जिन्होंने भी इस महामंडल विधान में सहयोग दिया एवं सकल दिगंबर जैन समाज का आभार एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रशांत जैन आचार्य का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर व्यवस्थापक समिति की ओर से श्रीमान दिलीप कुमार विनायका एवं विनायका परिवार का दुपट्टा माला एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी के साथ महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति ने भी उनका बहुमान किया अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमान राजकुमार जैन गंगवाल महामंत्री श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर द्वारा किया गया।श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा उनके परिवार का अभिनंदन पत्र एवं माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया एवं उनके कार्य की अनुमोदना की
सम्मान की बेला से पूर्व विनायका परिवार के आवास से महाआरती का आयोजन किया गया यह महाआरती नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जगह जगह इंद्र परिवार का स्वागत किया गया विगत 8 दिनों में नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था इन 8 दिनों संध्या बेला में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शिक्षाप्रद रही एवं प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
