भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण महोत्सव पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न मुस्लिम बच्चों ने भी इसमें भाग लिया !!

धर्म

भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण महोत्सव पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न मुस्लिम बच्चों ने भी इसमें भाग लिया !!
मुम्बई
महाराष्ट्र सरकार द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2550 में निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी 2550 निर्वाण कल्याणक महोत्सव समिति का गठन कर इसे मनाने का निर्णय लिया गया था।

 

 

इस हेतु भगवान महावीर स्वामी पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था इसमें आश्चर्य की बात यह है कि इसमें 16 लाख बच्चोने सहभाग लिया। इस कमेटी में सरकार की ओर से शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल दिगंबर समाज के. प्रतिनिधी के रुपमे शामिल थे !!

जानकारी देते हुए समिति के डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के राज भवन के !दरबार हॉल में एक विशाल समारोह आयोजित किया गया यह आयोजन 2 फरवरी2025 रविवार को आयोजित हुआ था। महावीर निर्वाण महोत्सव समिति की ओर से निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण हेतु यह आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के राज्यपाल श्री राधाकृष्णन के साथ कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक चैनसुख संचेती संयोजक हितेंद्र मोटा ,श्री ललित गांधी एवम दिगंबर जैन समाज की ओर से समिति सदस्य कल्याण गंगवाल की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ।

भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि यह आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाए इस कारन महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी आयोजन किया गया। इस आयोजन उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा जीव दया का प्रचार जन जन तक हो।

जानकारी देते हुए डॉक्टर गंगवाल ने बतायाकी इसमें लगभग 16 लाख बच्चों ने भाग लिया और इसमें मुस्लिम समाज के विद्यालय उन्हें भी भाग लिया एवं मुस्लिम समाज की बेटियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 90% से अधिक जैन समाज से हटकर अन्य वर्ग के बच्चों ने ज्यादा भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 25 लख रुपए के इनाम वितरितकिए गए। डॉ .गंगवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि इसमें 16 लाख बच्चों ने पूरे महाराष्ट्र से भाग लिया इसमें प्रथम पुरस्कार पांच लाख पचपन हजार पांच सो पचपन दूसरा पुरस्कार चार लाख चालीस हजार चार सो चवालीस तीसरा पुरस्कार था तीन लाख तैंतीस हजार तीन सो तैंतीस करीबन 108 11000 रुपए के इनामथे।
इसअवसर पर राज्यपाल श्री राधा कृष्ण ने बहुत अच्छे से जैन दर्शन के विषय में बताया उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में जैन मंदिर थे वहां जैन न होने की वजह से वहां मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ को शिव के रूप में पूजा जाता है। ईस आयोजन बहुत बड़ा फायदा हुआ और जन जागरण भी हुआ !!इस आयोजन से करीबन 16 लाख परिवार मे भगवान महावीर के सिद्धांत भगवान महावीर के विचार पहुंचे। सिद्धांत को जाना अहिंसा को समझा। और अहिंसा परमो धर्म का बहुत बड़ा उद्घोष हुआ। इस समिति में डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई एवं दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधित्वकिया।

इस अवसर पर डॉक्टर गंगवाल ने राज्यपाल महोदय को अपनी पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार प्रदान की !!
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *