सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस रहा भक्ति उल्लास श्रद्धा का समन्वय मंगलवार की रात्रि में संगीमय तंबोला में वातावरण हुआ भक्तिमय

धर्म

सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस रहा भक्ति उल्लास श्रद्धा का समन्वय मंगलवार की रात्रि में संगीमय तंबोला में वातावरण हुआ भक्तिमय
रामगंजमंडी
सिद्धचक्र महामंडल विधान में तीन दिन से भक्ति, आस्था, श्रद्धा का समन्वय देखने को मिल रहा है इन दिनों नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ हैं। सुबह से ही भक्त मंदिर की और अभिषेक पूजन हेतु बढ़ते दिखाई देते हैं।

 

 

श्रीमान दिलीप कुमार, कमल कुमार, अरुण कुमार संजय कुमार विनायका परिवार द्वारा आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस 32 अर्ध समर्पित किए गए प्रतिष्ठाचार्य श्री जयकुमार जैन निशांत टीकमगढ़ एवं श्री संतोष भैया शास्त्री के द्वारा विधि विधान से महामंडल विधान कराया जा रहा है। भोपाल से आए श्रीमान रामकुमार जैन एंड पार्टी जब अपने भजनों को सुनाते हैं तो सभी भक्ति से झूम उठते हैं।

 

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंज मंडी का वातावरण भक्ति उल्लास से परिपूर्ण हो रहा है। मंगलवार की संध्या बेला में संगीतकार रामकुमार जैन एंड पार्टी एवं मीथाली, संगीता, आंचल, खुशी एवम प्रीति विनायका के कुशल संयोजन में संगीतमय तंबोला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

 

जिसमें भजनों पर पारितोषिक लेने आने वाले व्यक्ति भक्ति करते नजर आ रहे थे संगीतकार के द्वारा जब भजनों को सुनाया जा रहा था तो हर कोई भक्ति करता दिखाई पड़ रहा था। बुधवार की बेला में पूजन के अंतर्गत प्रतिष्ठाचार्य श्री जय कुमार निशांत ने कहा की सिद्ध क्षेत्र में जाने से हमारा चिंतन और भाव शुद्ध होने चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि हमारे द्रव्य का सदुपयोग होना चाहिए उन्होंने दान की प्रेरणा भी दी और कहा कि मौका मिले तो समय और धन का सदुपयोग करना चाहिए और उसे दान करना चाहिए यदि हम ऐसा संकल्प करेंगे तो हमारे संकल्प शक्ति और संयम की शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा श्रावक को अपने समय एवं द्रव्य का उपयोग देव पूजा, गुरु उपासना, स्वाध्याय, संयम तप कार्यों में करना चाहिए और षष्ठ आवश्यकों का पालन करना चाहिए।

 

गुरुवार को मनाया जाएगा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का समाधि दिवस
सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में प्रतिष्ठाचार्य श्री जयकुमार जैन निशांत भैया के कुशल निर्देशन में मनाया जाएगा।

 

 

 

जिसके अंतर्गत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का विशेष पूजन किया जाएगा एवम विनयांजलि दी जाएगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *