धर्म तीर्थ मैं जन्म कल्याणक महोत्सव में उत्साह का वातावरण रहा पंचकल्याणक महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब
कचनेर
कचनेर के समीप धर्मतीर्थ परप्रज्ञायोगी आचार्य श्री गुप्तिनंदीजी महाराज की प्रेरणा एवं उनकी कुशल सन्निधि एवम सारस्वताचार्य श्री 108 देवीनंदी जी महाराज, आचार्य श्री 108मयंक सागर जी महाराज, आचार्य श्री 108 रविनंदजी महाराज, मुनि श्री 108 सुयशगुप्तजी महाराज, मुनि श्री 108 चंद्रगुप्तजी महाराज एवम आर्यिका माताजी संघ की निश्रा में जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन की बेला में दोपहर में भगवान के जन्मोत्सव के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के शुभारंभ में गजराज पर इंद्र इंद्राणी विराजमान थे। अनेक सुसज्जित बग्गीयो में इंद्र इंद्राणी विराजमान थे। शोभायात्रा में अनेक प्रकार के बैंड ढोल वादन के साथ भक्त झूमते हुए नजर आ रहे थे और भक्ति में मग्न दिखाई पड़ रहे थे। अनेक लोगों के इस शोभायात्रा में भक्ति नृत्य कर इस शोभायात्रा की भव्यता को अनंत गुना बढ़ा दिया। इस शोभायात्रा के पलों में वातावरण भक्तिमय एवं खुशी का संचार देखने को मिल रहा था।
जन्म कल्याणक महोत्सव की बेला में प्रतिदिन की भर्ती श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा, हवन एवं आचार्य एवं मौजूद साधु संतों के मंगल उद्बोधन हुए उसके उपरांत प्रभु का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें पूरे परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों झंडो आदि से सजाया गया। एवं अनेक प्रकार के पुष्पों से सजाया गया। इस अवसर पर समस्त आचार्य संघ एवं आर्यिका माताजी की मौजूदगी में निर्मित साधनाधाम का लोकार्पण किया गया। साधनाधाम का लोकार्पण साधनाधाम के पुण्यार्जक सुंदरलाल पाटनी औरंगाबाद निवासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर इस धाम में सेवारत सेवादारों का भी सम्मान किया गया।


दोपहर में भक्ति निवास का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही जन्म कल्याणक के संस्कार वह नामकरण के साथ जन्म कल्याणक की क्रियाएं संपन्न की गई। शाम की बेला में संगीतमय शांतिनाथ कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम युवराज शांतिनाथ की बारात धूमधाम से निकाली गई।

इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल, महासचिव चंद्रशेखर पाटनी, अरुण पाटनी, प्रकाश अजमेरा, स्वागत अध्यक्ष महावीर पाटनी, सुनील काला आदि ने किया। इस आयोजन में सोधर्म इंद्र इंद्राणी श्रीमान संजय जैन एवं श्रीमती प्रीति जैन एवं श्रीमान नीलेश जैन,श्रीमती पल्लवी जैन खड़कपुरकर, श्रीमान नितिन नखाते एवं श्रीमती वैशाली नखाते की विशेष उपस्थिति रही।
वही संध्या की अनुपम बेला में भक्तों ने शांतिनाथ कथा का श्रवण किया साथ ही हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्त झूम उठे एवं हुई बाल लीला में सभी की हंसी देखते बन रही थी।

एवं इस आयोजन को देख सभी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। जब युवराज शांतिनाथ के विवाह का प्रसंग आया तो सभी आकर्षक वेशभूषा में सम्मिलित थे। इस आयोजन में पंचकल्याणक समिति के समस्त प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर इस आयोजन की सफलता में अपना तन मन धन समर्पित किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा से विनय सिंह के बीपीबी मीडिया ग्रुप ने सभी इंतजाम पुख्ता कर रखे हैं. उनके साथ 20 युवा कार्यकर्ता 24 घंटे काम कर रहे हैं।।संपूर्ण समाचार प्रबंधन वरिष्ठ पत्रकार संजय देवधर द्वारा किया जाता है। फोटोग्राफी का काम चंचल गंगवाल, विक्की कदम, धीरज धमाने, मनोज बतीशे, प्रदीप पवार, विक्की अहेर, अमोल बोडखे, समीर व्याभसे, अमोल ठाकरे कर रहे हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
