विद्या विशुद्ध की धाराओं के मिलन में दिखाई दी भोपाल वासियों की भक्ति
भोपाल
मुनि श्री आदित्य सागर महाराज संघ ने मुनि प्रमाण सागर महाराज की परिक्रमा कर भक्ति प्रकट की भोपाल आज का दिन भोपाल जैन समाज के लिए उत्सव बन गया,, सभी के मन में अमिट छाप छोड़ गया
जब आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के परम शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज और आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज का वात्सलय मिलन हुआ।
प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का उज्जैन से निरंतर पद विहार चल रहा हे,





सुबह बेड़ागढ़ जैन मंदिर से पद विहार हुआ लाल घाटी चौराहे पर मुनि आदित्य सागर महाराज सहित सभी साधुओं ने मुनि प्रमाण सागर जी की परिक्रमा कर चरण वंदना कि,, मुनि प्रमाण सागर जी ने कहा हमे। आत्म हिताए बहु जन हिताए की भावना से कार्य करना चाहिए,

मुनि श्री ने कहा जब तक हम जीवन का गुणातमक परिवर्तन नहीं करेंगे तब तक जीवन की कोई सार्थक उपलब्धि नही होगी,, मनुष्य पर्याय दुर्लभता से मिली हे हम सभी को अध्यात्म ओर परमार्थ से इसे सार्थक करना चाहिए,,,
अंशुल जैन भोपाल से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
