हम अहिंसक हैं कायर नही* आचार्य वसुनंदी महाराज

धर्म

हम अहिंसक हैं कायर नही* आचार्य वसुनंदी महाराज
फरीदाबाद
हम भगवान महावीर के अनुयायी हैं हम अहिंसक हैं कायर नही हम यदि जान ले नही सकते तो अपने तीर्थो की सुरक्षा व उनकी अस्मिता के लिए जान दे तो सकते हैं। हमारी उदारता को शासन प्रशासन हल्के में न ले क्योकि दुर्बल की हाय के परिणाम सुखद नही होते हैं।समय रहते चेत जाओ और हमारे हक पर अधिकार मत जमाओ,जैन धर्म के हजारों वर्ष के इतिहास को मिटाने का दुस्साहस ठीक नही है।

 

 

 

 

उक्त कथन अभिक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी महाराज ने मिलन वाटिका फरीदाबाद में आयोजित 35 वें संयम वर्द्धनोत्सव दिवस पर भारत सरकार को चेतावनी देते हुए जैन श्रावक श्राविकाओं से व्यक्त किये।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हिमांशु जैन कामां वाले के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तो वही एन आई टी फरीदाबाद के बच्चों ने जज, शिक्षक,वकील,नेता,वृक्ष,जल आदि का रूप धारण कर गुरुवर की वाणी में उनके कर्तव्यों से अवगत कराया तो वही ग्रीन पार्क पाठशाला के द्वारा माता जिनवाणी के महत्व को नाटिका में प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।

 

वर्षायोग समिति के अध्यक्ष राहुल जैन के अनुसार कई धार्मिक पुस्तको का विमोचन हुआ तो पीछी कमण्डलु पुस्तक का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। जैन सन्देश व सत्यार्थी मीडिया पत्रिका भी भेंट की गई।

आचार्य वसुनंदी महाराज का किया गुणानुवाद*

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गुरु भक्तों सुशील पहाड़िया जयपुर, अभय जैन अहमदाबाद,अनिल जैन नेपाल,रमेश गर्ग बोलखेड़ा, अतुल जैन भायंदर मुम्बई, धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीरज जैन दिल्ली, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां, विश्व जैन संगठन के संजय जैन,रुचि जैन दिल्ली,अमित जैन कामां वाले, मुकेश जैन अलवर,राकेश जैन पलवल, लाले चाचा फिरोजाबाद, राजीव रागी फिरोजाबाद ने गुरुवर के प्रति अपनी भावनाएं प्रस्तुत की तो वही गुणानुवाद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आचार्य वसुनंदी महाराज उच्च कोटि के लेखक,वक्ता, जिनवाणी के उपासक,चिंतक व भक्तों के प्रति अनुपम वात्सल्य के धनी हैं।

संघस्थ संघ द्वारा भी गुरु के प्रति भावांजली प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में पाद प्रक्षालन,शास्त्र भेंट,पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

 

संजय जैन बड़जात्या कामा ने बताया की भव्य मंच,अतिथियों के सम्मान के साथ ही खचाखच भरे समारोह में धर्म सिखाओ- धर्म बचाओ- तीर्थ बचाओ नारा हुआ बुलंद। कार्यक्रम का सञ्चालन मनोज शास्त्री दिल्ली द्वारा किया गया तो आभार वर्षायोग समिति के महामंत्री निर्मेश जैन ने ज्ञापित किया।
संजय जैन बड़जात्या कामां से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *