महेश ‘बाबा’ बने ‘देश के जैन धुरंधर’, सागर का बढ़ाया गौरव

धर्म

महेश ‘बाबा’ बने ‘देश के जैन धुरंधर’, सागर का बढ़ाया गौरव♦

सागर। सागर नगर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले महेश जैन ‘बाबा’ का चयन देश की प्रतिष्ठित जैन संस्था ‘वाह वाह ज़िंदगी’ द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘देश के जैन धुरंधर’ में किया गया है।

 

 

यह संस्था प्रतिवर्ष देशभर के उन चुनिंदा जैन समाजसेवियों का चयन करती है, जिन्होंने समाजसेवा, सहयोग और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस वर्ष प्रकाशित पत्रिका में देश के लगभग 15 प्रमुख समाजसेवियों को स्थान दिया गया है, जिनमें सागर के महेश जैन ‘बाबा’ भी शामिल हैं।

महेश जैन ‘बाबा’ देशभर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सेवा, सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। वे संजोग समिति, सागर के वरिष्ठ सदस्य हैं तथा वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में सक्रिय हैं।

Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

उनका नाम इस प्रतिष्ठित सामाजिक पत्रिका में प्रकाशित होने पर दिगंबर जैन समाज, सागर एवं संजोग समिति के सदस्यों ने उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संजोग समिति के संस्थापक अजय लम्बरदार ने कहा कि जो व्यक्ति अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और धन-संपत्ति की चिंता किए बिना समाजहित में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य है।

संस्था के निर्देशक देवेंद्र जैन ने कहा कि महेश ‘बाबा’ शांत, सरल और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी हैं तथा उन्होंने समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

समिति के अध्यक्ष राकेश निश्चय ने श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान करते हुए कहा कि महेश ‘बाबा’ का सम्मान पूरे संजोग समिति परिवार के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर अजय लॉटरी, तरुण कोयला, सनत लम्बरदार, जयंत जैन, जंतु, मुकेश खमकुआ, महेंद्र बासौदा, वीरेंद्र, रजनीश, पप्पू गढ़ाकोटा, संजय टड़ा, अरविंद, शेफाली, संजय लाट, मनीष नायक, ऋषभ डबडेरा, संजय डबडेरा, अनिल जैन (लाल दुकान), अनिल जिनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *