आचार्य इन्द्रनन्दी बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज संध का निवाई से पीपलू के लिए हुआ मंगल विहार
निवाई-
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य इन्द्रनन्दी एवं बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज संध का शनिवार को गाजे बाजे के साथ निवाई से पीपलू के लिए मंगल विहार हुआ ।
जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। चातुर्मास कमेठी के अध्यक्ष सुनिल भाणजा एवं मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज संघ निवाई श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर से बेंड बाजों के साथ मंगल विहार करते हुए गांव रजवास पहुंचे


जहां महेन्द्र चंवरिया पदमचंद पीपलू मुकेश बनेठा नवरत्न टोंग्या अक्षांत बड़ागांव पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री हितेश छाबड़ा विमल सोगानी रामपाल चंवरिया विष्णु बोहरा प्रेमचंद गिन्दोडी़ शंभु कठमाणा महेश मोठूका अशोक चंवरिया लालचंद झिराणा नरेश बड़ागांव धर्मचंद सारसोप अतुल पीपलू शकुंतला छाबड़ा सुनीता बड़ागांव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पादप्रक्षालन कर अगुवानी की।

मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य संघ का रजवास मंगल आगमन पर जैन आचार्य संघ ने भगवान आदिनाथ के दर्शन कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।उन्होंने बताया कि आचार्य संघ में आचार्य इन्द्रनन्दी, बालाचार्य निपूर्ण नन्दी, मुनि निर्भयनन्दी, मुनि उत्कृष्टनन्दी, क्षुल्लक निर्मल नन्दी, गणिनी आर्यिका कनकश्री, आर्यिका जयश्री माताजी, आर्यिकारत्न शुद्धश्री माताजी, क्षुल्लिका संयमश्री माताजी, एवं क्षुल्लिका निर्मलश्री माताजी के साथ संघस्थ त्यागीव्रती ब्रह्मचारी माणकचन्द, ब्रह्मचारी महेन्द्र कुमार शिवाड़, ब्रह्मचारी निर्मल कुमार, ब्रह्मचारिणी पारसदेवी सावर, एवं ब्रह्मचारिणी मोहनी देवी चाकसू सहित कई त्यागीव्रती पद विहार में साथ चल रहे हैं।



उन्होंने बताया कि आचार्य संघ सहित पीपलू में आयोजित 5 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान में सानिध्य प्रदान करेंगे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
