नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में नूतन वेदी पर जिनबिंब की स्थापना

धर्म

नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में नूतन वेदी पर जिनबिंब की स्थापना
कोकापुर
कोकापुर गांव में सकल दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय में छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को समापन आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ।

 

प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन,विनोद पगारिया विरल, ब्रह्मचारी विनय  शास्त्री और संजय शास्त्रीके निर्देशन में नूतन वेदी पर जिनबिंब की स्थापना की गई।सोमवार सुबह इन्द्र-इन्द्राणी समूहने जिनेन्द्र भगवान का अभिषेकऔर शांतिधारा की।

इसके बाद नव-देवता पूजा, देव-शास्त्र-गुरुपूजा और सरस्वती पूजा हुई।सम्मेद शिखर से भगवान के मोक्षगमन का दृश्य दिखाया। निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। अग्निकुमार देव ने तीर्थंकर भगवान के नखऔर केश से अग्नि प्रज्ज्वलित कर अग्नि संस्कार किया।

यज्ञशाला में हवन कुंड में इन्द्र-इन्द्राणी समूहने प्रतिष्ठाचार्य के मंत्रोच्चारण केसाथ दशांग धूप और घी कीआहुतियां दी। आरती, शांतिपाठऔर विसर्जन विधि के बाद सभीप्रतिष्ठित प्रतिमाएं, कलश और ध्वजदंड लेकर शोभायात्रा निकाली गई, जो हस्तिनापुर नगर प्रारंभ होकर नवनिर्मितशांतिनाथ जिनालय पहुंची।

 

जिनालय में आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में मूलनायक शांतिनाथ भगवान की 31 इंच कीप्रतिमा स्थापित की गई। यह  प्रतिमा मुंबई प्रवासी  कोकापुर निवासी जितेन्द्र कुमार लक्ष्मीचंद शाह परिवार ने विराजित की।

 

जिनालय के शिखर पर कलश। स्थापना महिपाल लक्ष्मीचंद, राजेंद्रकुमार लक्ष्मीचंद शाह, अवशेष,नितिन और प्रफुल्ल शाह  परिवारकोकापुर ने की। ध्वजदंड की स्थापना कमलेश कुमार भानुकुमार शाह परिवार ने की। दोपहर में आचार्य सुनील सागरजी के सानिध्य में विवाहित जोड़ों और बालक-बालिकाओं के जैनत्व संस्कार कराए। शाम को संघ काभासौर के लिए मंगल विहार हुआ। 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *