अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज के सिंगोली आगमन को लेकर संपूर्ण मेवाड़ प्रांत पलक पांवड़े बिछाकर आतुर
सिंगोली
संपूर्ण विश्व मे जैन धर्म की ध्वजा पताका अर्हम योग से पहराने वाले आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य एवम आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य अर्हम योग प्रणेता अर्हम गुरु मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज मेवाड़ प्रान्त की धरा सिंगोली मध्यप्रदेश की और कदम बढ़ा रहे है।
जिसको लेकर सिंगोली नगर नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत हर्षित आतुर है श्री भरत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगमन सिंगोली में हो रहा है लेकिन इसको लेकर संपूर्ण मेवाड़ प्रांत पलक पांवड़े बिछाकर आतुर है पूरा नगर गुरुदेव के आगमन के होर्डिंग्स और पोस्टर से अटा पड़ा है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है गुरुदेव के प्रति श्रद्धा आस्था कितनी है और कितना उत्साह है।

श्री भरत जैन ने बताया कि महाराज श्री सानिध्य में 2 अप्रैल 2026 से7 अप्रैल 2026 तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि संपूर्ण दिगंबर जैन समाज सिंगोली अपील करती है इस भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में पधारकर पुण्य अर्ज़न कर धर्म लाभ ले।

कही राजनीतिक एवं जानी मानी हस्तियां इस महोत्सव में शामिल होंगी
उन्होंने कहा यह महोत्सव बहुत ही विशाल एवं भव्य होने जा रहा है जिसमें राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हस्तियां भी शामिल होंगी जिसमें विधायक सांसद मुख्यमंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भी आने की पूरी संभावना है। इसी के साथ यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भी इस महोत्सव में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करते हुए गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
जन्म कल्याणक महोत्सव के होंगे कही आकर्षण
श्री जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में जन्मे कल्याणक महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा जिसमें भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें राजस्थानी मस्के गजराज एवं अश्व रथ शोभायमान होंगे। हेलीकॉप्टर एवं ड्रोन के द्वारा पुष्प वृष्टि होगी इसी के साथ नासिक के आए ढोल पंजाबी बैंड जैसे कई आकर्षण इस भव्य शोभायात्रा के आकर्षण केंद्र बिंदु रहेंगे संपूर्ण भारतवर्ष की निगाहें सिंगोली में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पर टिकी हुई है जो अपने आप में एक अलौकिक एवम अद्वितीय होने जा रहा है।
महाराज श्री चमत्कार जी तीर्थ से अपने कदम पद विहार करते हुए सिंगोली तीर्थ की ओर बढ़ा रहे है जिसमें सिंगोली के युवा बुजुर्ग के साथ संपूर्ण मेवाड़ प्रांत महाराज श्री के पैदल विहार में संलग्न है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
