जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
कोटा –
![]()
भाजपा किसान मोर्चा कोटा देहात की जिला कार्यसमिति की बैठक भामाशाह मंडी कोटा के सभागार में सम्पन्न हुई । जिसमें भाजपा जिलामहामंत्री नरेन्द्र राजा ने भाग लेकर भाजपा की संगठनात्मक संरचना पर प्रकाश डालते हुए किसान मोर्चे के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा आबादी किसानों की है किसानों के द्वारा कृषि संबंधी कार्य किया जाता है जिस पर राष्ट्र के व्यापार , उद्योग , निर्यात,अर्थव्यवस्था व रोजगार निर्भर है केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों को समृद्ध करने हेतु सकारात्मक प्रयास किए है जिससे किसान की आय बढ़ी है उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने हेतु भी महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं । हम सब भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी किसानों की सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं रखनी चाहिए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हए उनके निस्तारण हेतु उच्च अधिकारियों से सम्पर्क करना चाहिए । इस बैठक में विधायक मदन दिलावर, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कोटा जिला प्रभारी रामलाल मेहता , जिला अध्यक्ष योगेन्द्र नंदवाना, महामंत्री ललित शर्मा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में रामगंजमंडी से मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप , रामगोपाल गुर्जर,दौलतराम धाकड़, अहीर संचालन मोर्चा महामंत्री ओम नागर अडूसा ने किया व धन्यवाद मोर्चा महामंत्री कृष्णगोपाल अहीर ने दिया ।

