गुरु के उपकार का बदला चुकाना असंभव प्रज्ञासागर महाराज
कोटा
तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज संघ सानिध्य में आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया।
यह आयोजन महावीर नगर द्वितीय में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया। 45 इंद्र परिवारों ने भक्ति भाव के साथ आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज का पूजन किया। इस अवसर पर आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज के मार्च में होने जा रहे दीक्षा दिवस कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर गुरु महिमा को बताते हुए आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि गुरु के उपकार का बदला चुकाना असंभव है, क्योंकि गुरु ही वो मार्गदर्शक होते है जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की और ले जाते हैं।

गुरु ही ज्ञान व अज्ञान के बीच के भेद को बताकर शिष्य के जीवन में स्वज्ञान का प्रकाश लाते हैं।




संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
