हल्दी रस्म शुक्रवार को

धर्म

हल्दी रस्म शुक्रवार को
मदनगंज-किशनगढ़।
सकल दिगम्बर जैन समाज व श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से आयोजित इन्द्रिरा नगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर और सिटी रोड स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर के श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी से श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को हल्दी की रस्म अदा की जाएगी।

 

 

 

 

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर ससंघ के सान्निध्य में सूरजदेवी सभागार में

दोपहर 12.15 बजे से होने वाले कार्यक्रम में भगवान के माता पिता, सौधर्म इन्द्र, भरत चक्रवती कुबेर के अलावा सभी इन्द्र-इन्द्राणियां, ध्वजारोहणकर्ता, मंडल कलश स्थापना कर्ता, मंडल उद्घाटन कर्ता, स्वर्ण कलश कर्ता, स्वर्ण सौभाग्यवती व सौभाग्यवती महिला, वात्सल्य भोज पुण्यार्जक, अष्ट कुमारी एवं लोकतांत्रिक देवताओं की हल्दी की रस्म अदा की जाएगी। समाज की ओर से सायंकालीन वात्सल्य भोज की व्यवस्था सूरजदेवी सभागार में रखी गई है।
गौरव पाटनी किशनगढ़
प्रचार संयोजक
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सल्य वारिघि भक्त परिवार
संकलन
अभिषेक लुहाड़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *