गुरुमां विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में श्री आदिनाथ जैन मंदिर गायत्री नगर में मनाया गया वार्षिकोत्सव*

धर्म

गुरुमां विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में श्री आदिनाथ जैन मंदिर गायत्री नगर में मनाया गया वार्षिकोत्सव*
जयपुर

प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण हुआ । पश्चात भव्यता के साथ श्री जी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सम्पूर्ण जैन समाज ने सहभागिता निभायी।

 

 

 

 

तत्पश्चात हर एक जैन समाज के घर पर पंचरंगी ध्वजा, द्वार पर रंगोली तथा आरती एवं श्रीफल के साथ थाली सजाकर भगवान एवं पूज्य गुरुमाँ का आदर, विनय सत्कार किया गया।

 

 

 

तत्पश्चात् आहारचर्या के अवसर पर पूज्य गुरूमाँ की आहारचर्या गुरूभक्त अशोक कासलीवाल सपरिवार ने कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।
प्रवचन सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधन देते हुए कहा कि- जैसे मंदिर का वार्षिकोत्सव भगवान का अभिषेक, परिमार्जन कर मनाते है, उसी प्रकार से आज 2 दिन अपने पापों को प्रभु भक्ति से धोना है उसका परिमार्जन कर अपनी आत्मा को शुद्ध बनाना है। यही वार्षिकोत्सव मनाने का सार है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *