चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में ऐलक श्री नम्रसागर महाराज संघ का वर्षा योग कलश स्थापना समारोह संपन्न
चांदखेड़ी
गुरुवार की दोपहर बेला में चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में विराजित आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य ऐलक 105 श्री नम्र सागर जी महाराज का 35 वां कलश स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण ,दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण, चित्र अनावरण के साथ शुरु हुआ।
चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के अध्यक्षश्री हुकुमचन्द जैन काका ने बताया की
ध्वजा रोहण का सौभाग्य श्री नेमीचंद महेश कुमार उर्मिला जैन सांगोद वालों को प्राप्त हुआ व आदिनाथ भगवान के चित्र अनावरण का सौभाग्य प्रहलाद मनोज , दिलीप पाटनी झालरापाटन वालों को एवम आचार्य श्री के चित्र अनावरण का सौभाग्य राजमल आदीश कागला सुधासागर महाराज के चित्र अनावरण का सौभाग्य विनोद ज सुनील जी सुरलाया सारोला वालों को प्राप्त हुआ दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य सत्यनारायण महेश जी राजकुमार जी प्रशान्त लीमी वाला परिवार भगवान स्वरूप पदम कुमार देवरी वाले,मोहन जी कैलाश जी राजेन्द्र भाल को प्राप्त हुआ व शास्त्र भेंट का सौभाग्य नेमीचंद महेश जी लालचंद जी नोपडा सांगोद वालों को प्राप्त हुआ ,चातुर्मास कलश का सौभाग्य रमेशचंद राजमल पवन,विरेन्द्र,विनित,विनोद सेठीया परिवार सांगोद को प्राप्त हुआ शांति कलश का सौभाग्य भगवान स्वरुप पदम कुमार देवरी वाला परिवार को प्राप्त हुआ व मंगल कलश का सौभाग्य पदम जैन राजेन्द्र जैन हुकम काका प्रकाश प्रतिक वैभव दक्ष हरसोरा परिवार कोटा वालो को प्राप्त हुआ

इसके पश्चात कार्यकारिणी के द्वारा श्रीफल भेंट करके महाराज चातुर्मास के लिए निवेदन किया आचार्य श्री की पुजन ,मुनि श्री के प्रवचन के व कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
