रेखा शाह ने 10 दिनों तक अखंड मौन व्रत के साथ 500 माला का संकल्प कर की साधना ।

धर्म

रेखा शाह ने 10 दिनों तक अखंड मौन व्रत के साथ 500 माला का संकल्प कर की साधना ।
रामगंजमंडी
साधना के रास्ते, कामना के वास्ते, मुक्ति की मंजिल मिले साधना के पद चिन्ह मिले ।

इन्हीं पंक्तियों को अग्रसर कर ऐसी अनोखी साधना श्रीमती रेखा शाह धर्मपत्नी प्रदीप शाह रामगंज मंडी ने की यह ऐसी साधना है जो कलयुग में हर कोई नहीं कर सकता जो सभी को आश्चर्यचकित कर देती है आज के मोबाइल के युग में जहां व्यक्ति अपने आप को मोबाइल आदि में व्यस्त रखता है लेकिन उससे अलग हटकर रेखा शाह ने एक अलग साधना की 10 लक्षण पर्व कीबेला में।

इस पर हम अगर प्रकाश डालें तो उनकी साधना सभी प्रकार के तपो का एक सार्थक उदाहरण है जी हां उनकी साधना इस तरह से रही जिसे सुनकर और जानकर हर कोई चकित है जी हां

 

 

 

 


10 दिन के अंतर्गत 240 घंटे का मोन लिया मौन व्रत रखना एक अपने आप में एक साधना से कम नहीं, और तो और जिसके बिना हमें आसानी से नींद ना आती ऐसे बिस्तर गद्दों को छोड़कर 10 रात चटाई पर सोना मामूली बात नहीं कही जा सकती यदि आगे चलें तो उन्होंने मोबाइल के युग में जहा हम 1 मिनट नहीं रह पाते लेकिन इन्होंने 10 दिन मोबाइल का त्याग किया।

 

 

 

इनकी साधना यही कम नहीं रही इन 10 दिनों में इन्होंने घर के बाहर यदि कदम बढ़ाया तो वह सिर्फ जिन मंदिर जी के लिए यानी कि किसी भी प्रकार के व्यर्थ प्रपंचों सांसारिक बंधनों से अपने आप को मुक्त रखा जो अपने आप में उत्कृष्ट साधना का अनुपम उदाहरण हमारे बीच प्रस्तुत है। और तो और कहा गया है कि ध्यान भी एक साधन है इन्होंने इन दिनों में 500 माला के जाप का लक्ष्य पूर्ण किया।
एक अनोखी साधना की अनंत अनुमोदना
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *