रामगंजमंडी मैं निकाली गई पार्श्व पद्मावती दिव्य दर्शन प्रतिष्ठा रथयात्रा l

धर्म

रामगंजमंडी मैं निकाली गई पार्श्व पद्मावती दिव्य दर्शन प्रतिष्ठा रथयात्रा l

रामगंजमंडी

विश्व का प्रथम 109 चमत्कारिक चंदन पार्श्व पद्मावती दिव्य दर्शन प्रतिष्ठा रथयात्रा का रामगंजमंडी में 27 फरवरी बुधवार के दिन शुभ पदार्पण हुआ l रथ यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष के सभी राज्यों व सभी शहरों का भ्रमण करती हुई रामगंजमंडी के अंबेडकर चौराहा पहुंची l जहां आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ, नवरत्न परिवार वह आदेश्वर महिला मंडल द्वारा अगवानी व स्वागत किया गया l रथयात्रा अंबेडकर चौराहा से शुरू होकर स्टेशन चौराहा, मालगोदाम चौराहा, सरकारी कुआं चौराहा, मोटा भाई चौराहा से अस्पताल चौराहा होती हुई बाजार नंबर 3 स्थित आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंची l जहां पहुंचकर यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई l जहां घोर तपस्विनी ज्योतिषाचार्य गुरु मैया चंदन प्रभा जी म. सा. की सुशिष्या चंदन जय प्रभा जी एवं साध्वी चंदन कीर्ति जी का प्रवचन हुआ l साथ ही यात्रा संयोजक नलखेड़ा मध्यप्रदेश निवासी श्री राजेश जी कांठेड़ ने भी अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया l

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जोधपुर आने का दिया आमंत्रण l

रथयात्रा को संपूर्ण भारतवर्ष में भ्रमण करवाते हुए रथयात्रा संयोजक राजेश जी कांठेड़ द्वारा आगामी 3 मई 2023 को जोधपुर में होने जा रहे अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की मनुहार पत्रिका रामगंजमंडी श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ को देकर जोधपुर आने के लिए आमंत्रित किया l और अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए कहा l श्री संघ द्वारा आमंत्रण स्वीकार कर समस्त अतिथियों का बहुमान सम्मान तिलक निकालकर, माला पहनाकर व श्रीफल भेंट कर किया गया l कार्यक्रम के समापन के पश्चात समस्त श्री संघ ने नवकारसी का लाभ लिया l

 

नवरत्न परिवार के महावीर धूपिया ने बताया कि रथ यात्रा में मालवा महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश धारीवाल के साथ श्री संघ के ज्ञानचंद डांगी, मंगलज डांगी, राजेंद्र मेहता, विनोद लोढ़ा ( चोमेहला वाले ) महावीर मेहता, ज्ञानचंद बम, पारस चोपड़ा ( उंडवा वाले ) एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे l

 

साथ ही राष्ट्रीय संगठन नवरत्न परिवार की शाखा रामगंजमंडी के अध्यक्ष श्री विकास श्री श्री माल, संदीप मेहता, अंशुल मेहता, दीपक मेहता, संजय मेहता, विकल्प डांगी, अमन बोहरा, अभिषेक बम, मुकेश श्री श्री माल, संजय बाफना, पवन पारीख आदि उपस्थित रहे l

 

 

 

 

 

महिलाओं में आदेश्वर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा डांगी, अंतिमबाला मेहता, प्रेमलता मेहता, नीतू जैन श्री श्री माल, वंदना धारीवाल, चीरेखा डांगी, अंगुरबाला बम, चंचल बोहरा आदि अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं l

उक्त आयोजन को मालवा महासंघ व नवरत्न परिवार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *