भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को,विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगी पूर्णाहुति

धर्म

भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को,विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगी पूर्णाहुत

निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज एवं मुनि निपूर्णनन्दी महाराज संघ के सानिध्य में आयोजित 16 दिवसीय भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति की जाएगी। मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि विधान अनुष्ठान में सोधर्म इन्द्र कजोड़ मल, विमलकुमार सेदरिया व सुरेशकुमार रामनगर एवं धनपति कुबेर मनोजकुमार सोगानी रवासा बोंली एवं 25 पुण्यार्जक इन्द्र-इन्द्राणियों को इन्द्र बनने का सोभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान पूजार्थियो द्वारा भगवान शांतिनाथजी का अभिषेक कर शांतिधारा की। भक्तामर विधान में सभी इन्द्र इन्द्राणियों ने भक्ति के साथ 3 काव्यों की संगीतमय पूजा अर्चना की। विधान के समापन पर शुक्रवार को सभी श्रद्धालु विश्व शांति महायज्ञ के हवन कुण्डों में आहुतियां देंगे। सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि 31 जनवरी को अग्रवाल सेवा सदन में नवीन बेंक्विट हाल का निर्माण किया जाएगा जिसका शिलान्यास उद्योगपति सुशील कुमार, नीरा जैन एवं राहुल सोनाक्षी जैन आरामशीन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ है। विष्णु बोहरा व महेन्द्र चंंवरिया ने बताया कि पण्डित सुरेशकुमार शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा 72-127 साईज में बेंक्विट हाल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई द्वारा गाजे बाजे के साथ शिलान्यास कर्ता का राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया गया एवं वहां विराजमान जैन चतुर्विध संघ ने सभी पुण्यार्जक परिवार को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज व बालाचार्य निपूर्णनन्दी महाराज संघ एवं आर्यिका श्रुतमति, सुबोधमति व आर्यिका विशेषमति माताजी संघ सहित कई जैन चतुर्विंध संघ शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *