भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याण व तप कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया

धर्म

भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याण व तप कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया
रामगंजमडी

 

26 मार्च को युगादि तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक व तप कल्याणक महोत्सव के पावन पुनीत अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाजार नंबर 1 में मे प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की गई। जिसका प्रथम अभिषेक शांतिधारा का पुण्य लाभ श्रीमान प्रमोद कुमार सुरेश कुमार बाबरिया परिवार व पदमकुमार अभिषेक लुहाडिया रामगंजमडी को प्राप्त हुआ।

वही इस अनुपम बेला में इससे पूर्व 108कलशों से विधिवत मंत्रों के साथ श्रीजी का अभिषेक किया गया। समस्त क्रियाए आकाश भया व प्रशान्त भया के द्वारा सम्पन्न हुई। साथ ही शांतिनाथ दिगंम्बर जैन मंदिर में नित्य नियम पूजन की गयी।

साथ ही आदिनाथ महामंडल विधान भक्ति भाव के साथ किया गया। जिसके पुण्यार्जक प्रमोद कुमार, सुरेशकुमार,सिद्धार्थ कुमार बाबरिया रामगंजमंडी रहे।साथ ही संध्या में भक्तामर की बीजाक्षर के साथ मंगल आरती की गई। वह महिला मंडल द्वारा मंगल गीत गाए गए। इन सभी आयोजन से मंदिर का आयोजन भक्तिमय बना रहा।


वही महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में इस अनुपम बेला में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की। जिसका पुण्य लाभ श्री ज्ञानचंद सुरेश ठोरा कोटा व करुणेश कुमार गौरव कुमार किंगश्री परिवार को मिला। साथ ही भक्तामर महामंडल विधान किया गया।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *