5 मार्च को रांची में प्रसन्नसागर महाराज का होगा भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

5 मार्च को रांची में प्रसन्नसागर महाराज का होगा भव्य मंगल प्रवेश

रांची
झारखंड की राजधानी रांची में भव्य मंगल प्रवेश भारत गौरव साधना महोदधि सिंहनिष्कड़ित व्रत कर्ता जैन संत अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज एवं सौम्यमूर्ति उपाध्याय 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज का कल दिनांक 5 मार्च 2023 को हो रहा है जिसकी तैयारी समाज के द्वारा की जा रही है। शहर के रास्ते मे कई तोरण द्वार बनाये जा रहे है सभी अपने घरों में बेनर ओर रंगोली की तैयारी कर रहे है पूरा शहर को पंचरंगा झंडो से पाटा जा रहा है।

 

 

 

समाज के अध्यक्ष पदम जैन छाबडा ने बताया कि 5 मार्च ओर 6 मार्च को

अन्तर्मना 108 प्रसन्न सागर जी ससंघ,आचार्य श्री गुणधर नंदी जी महाराज, श्री 108 सुवेश सागर जी महाराज का मंगल मिलन रांची की धरती पर हो रहा है। समाज के सभी वर्गों में एक अलग उत्साह दिख रहा है लोग शहर प्रवेश के कई दिनों से पैदल साथ चल रहे है ओर कई दिनों से अन्तर्मना आचार्य श्री के रांची शहर में आगमन को लेकर प्रयासरत थे।

 

 

 

रांची वाले के पुण्य उदय से गुरुदेव की स्वीकृति प्राप्त हुई ।स्वीकृति मिलने के बाद रांची वालों के खुशी का ठिकाना नहीं है। रामगढ की ओर से लगभग 20 किलोमीटर पद विहार करते हुवे रात्रि विश्राम शहर से दूर 5 किलोमीटर पहले महावीर भवन मे हुआ।

जहाँ झारखंड वन वासी मण्डल के भाई बहनो द्वारा गुरु देव का पारम्परिक ओर आदिवासी तरीके से स्वागत वंदन और अभिन्दन किया गया l इस अवसर पर अन्तर्मना ने सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद दिया और कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज का जैन साधु के प्रति गुरु भक्ति कूट कूट के भरी हुई है। सभी का जैन मुनियों के प्रति श्रद्धा और भक्ति अपरंपार है । प राज कुमार अजमेरा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *