लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवग्रह तीर्थ वरूर पहुंचकर तीर्थ के दर्शन कर समस्त संतों का लिया आशीर्वाद

धर्म

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवग्रह तीर्थ वरूर पहुंचकर तीर्थ के दर्शन कर समस्त संतों का लिया आशीर्वाद
वरूर

कर्नाटक के वरुर स्थित श्री नवग्रह तीर्थ क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ जी के महामस्तकाभिषेक में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सहभागी बने।

 

सोशल मीडिया पर लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा अपने आप को धन्य अनुभव कर रहा हूँ। 
प्रेम, श्रद्धा, मानवता और उत्सवधर्मिता के इस अनूठे संगम में महान जैनाचार्य श्री 108 गुणधरनंदी जी महाराज, गणाधिपति आचार्य श्री कुन्थु सागर जी महाराज, स्वस्ति श्री धर्मसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामीजी तथा अन्य पूज्य मुनिजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।।

अहिंसा, सत्य और करुणा के शाश्वत मूल्यों से संसार को प्रकाशमान करने वाला जैन धर्म सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है। सद्भाव, शांति और आशावाद के आदर्शों से हमें सन्मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है।


भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान महावीर और सभी तीर्थंकर जगत का कल्याण करें, यही अभिलाषा है। उनके साथ श्रीमान राकेश जैन मडिया (जिलाध्यक्ष भाजपा कोटा)एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आपको बता दे परम पूज्य आचार्य श्री गुणधरनदी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से 405 फीट ऊंचा सुमेरु पर्वत एवं 61 फीट ऊंची भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति स्थापित हुई है

 

जहां पर भव्य सुमेरु पर्वत पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव अनेक संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ है। एवं अनेक राजनेताओं व कई संगीतकारों एवं कई वरिष्ठ हस्तियों ने तीर्थ के दर्शन एवं गुरु चरणों का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया है।


24 जनवरी की बेला में श्रीमान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला पहुंचे और उन्हीं की गौरवमई उपस्थिति में महामस्तकाभिषेक प्रारंभ हुआ।

 

इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सायंकालीन बेला में भजन सम्राट रुपेश जैन द्वारा सुमधुर भक्ति संध्या तथा अंतरराष्ट्रीय कवी कुमार विश्वास प्रसिद्ध कवी सुदीप भोला आदी कवीयों द्वारा कवी सम्मेलन संपन्न हुआ। 
संदीप साहू जी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *